पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच संघर्ष (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

पाकिस्तान-अफगानिस्तान में जंग शुरू! आधी रात को दोनों तरफ से हुई भारी गोलाबारी, सैकड़ों लोगों की मौत का दावा

Pakistan-Afghanistan Conflict: पाकिस्तान ने ‘ऑपरेशन गजब-लिल-हक’ के तहत काबुल, कंधार और पक्तिया में हवाई हमले किए। 133 तालिबान लड़ाकों के मारे जाने का दावा, डूरंड लाइन पर तनाव चरम पर।

अक्षय साहू

Pakistan-Afghanistan War 2026: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा विवाद अब गंभीर सैन्य टकराव में बदल गया है। शुक्रवार तड़के पाकिस्तान वायु सेना  (PAF) के लड़ाकू विमानों ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल सहित कंधार और पक्तिया प्रांत में हवाई हमले किए। पाकिस्तान ने इस सैन्य कार्रवाई को “ऑपरेशन गजब-लिल-हक” नाम दिया है और दावा किया है कि इन हमलों में 133 अफगान तालिबान लड़ाके मारे गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 1:50 बजे काबुल के आसमान में पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों की तेज गर्जना सुनाई दी, जिसके बाद एक के बाद एक कम से कम आठ जोरदार धमाके हुए। धमाकों की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कई इलाकों में घरों की खिड़कियां तक हिल गईं। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने पुष्टि की कि इस ऑपरेशन के दौरान तालिबान के रक्षा ठिकानों, गोला-बारूद डिपो और रसद केंद्रों को निशाना बनाया गया।

लड़ाई के दौरान पाकिस्तानी जेट क्रैश

सुरक्षा सूत्रों के हवाले से स्थानीय मीडिया में यह भी दावा किया गया कि एक पाकिस्तानी विमान अफगान हवाई क्षेत्र में मार गिराया गया। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। अफगान पक्ष का कहना है कि पाकिस्तान ने काबुल, कंधार और पक्तिया में बमबारी की। इस्लामिक अमीरात के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने सोशल मीडिया पर हमलों की पुष्टि की, लेकिन उन्होंने बड़े पैमाने पर नुकसान होने से इनकार किया।

पाकिस्तान ने किया भारी नुकसान पहुंचाने का दावा

पाकिस्तान सरकार ने इस ऑपरेशन में अफगान तालिबान को भारी क्षति पहुंचाने का दावा किया है। आधिकारिक बयान के अनुसार, 133 लड़ाके मारे गए और 200 से अधिक घायल हुए। दो कोर मुख्यालय, तीन ब्रिगेड मुख्यालय और 27 चौकियां नष्ट कर दी गईं। इसके अलावा 80 से अधिक टैंक, तोपें और बख्तरबंद वाहन तबाह करने का दावा भी किया गया है। पाकिस्तान ने यह भी कहा कि उसने तालिबान की नौ सीमा चौकियों पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है।

तालिबान ने किया पाक चौकियों पर कब्जा

तनाव की पृष्ठभूमि गुरुवार रात शुरू हुई, जब अफगान तालिबान ने डूरंड लाइन पर पाकिस्तान की 15 से अधिक चौकियों पर कब्जा करने और 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराने का दावा किया। पाकिस्तान ने इन दावों को उकसावे की कार्रवाई बताया और जवाबी हमला शुरू किया। रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि देश अपनी क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगा।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव