

Highlights:
पूर्व मध्य रेलवे ने कोहरे के कारण 20 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है।
26 ट्रेनों के फेरों में 1 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक कटौती की जाएगी।
यात्रा से पहले यात्री NTES या IRCTC पर ट्रेन का स्टेटस जरूर जांचें।
Indian Railways Train Cancelled List 2026-27: दिसंबर का महीना शुरू होते ही देश के कई हिस्सों में ठंड और घने कोहरे का असर दिखने लगता है। इस बार भी सर्दियों में कम दृश्यता के कारण रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बता दें कि ट्रेनों का सुरक्षित परिचालन सुनिश्चित करने के लिए पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे के मुताबिक, 1 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक 20 ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि 26 अन्य ट्रेनों के परिचालन के दिनों में कटौती की जाएगी।
इस फैसले का असर बिहार से गुजरने वाली कई लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी पड़ेगा। ऐसे में दिसंबर से फरवरी के बीच रेल यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों के लिए जरूरी है कि टिकट बुक करने या स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन का शेड्यूल और रनिंग स्टेटस जरूर जांच लें।
पूर्व मध्य रेलवे (ECR), हाजीपुर ने सर्दियों में कोहरे और कम दृश्यता को देखते हुए यह निर्णय लिया है। रेलवे का कहना है कि घने कोहरे में ट्रेन चलाना चुनौतीपूर्ण होता है।
ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा और रेल परिचालन को सुचारू बनाए रखने के लिए कुछ ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द किया गया है और कुछ के फेरे कम किए गए हैं। इस फैसले से बिहार आने-जाने वाले यात्रियों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, दिल्ली, असम, पश्चिम बंगाल और राजस्थान की ओर सफर करने वाले लोगों पर भी असर पड़ सकता है।
भारतीय रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, प्रभावित ट्रेनों में कई प्रमुख एक्सप्रेस और लंबी दूरी की गाड़ियां शामिल हैं। इनमें प्रमुख रूप से ये ट्रेनें हैं:
बता दें कि इस बार रेलवे ने कुछ ट्रेनों के चलने वाले दिनों में भी बदलाव किया है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, आनंद विहार-भागलपुर गरीब रथ एक दिशा में बुधवार और दूसरी दिशा में गुरुवार को नहीं चलेगी। पाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस 15 दिसंबर 2026 से 10 फरवरी 2027 तक सोमवार, मंगलवार और बुधवार को रद्द रहेगी।
इसी तरह, कामाख्या-आनंद विहार नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस सप्ताह में दो दिन नहीं चलेगी। डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस शनिवार और मंगलवार को, जबकि हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस रविवार और मंगलवार को रद्द रहेगी।
कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस भी शनिवार और सोमवार को नहीं चलेगी। टनकपुर-सिंगरौली और टनकपुर-शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस समेत कुछ अन्य ट्रेनों के परिचालन में भी कटौती की गई है।
यात्रियों को सलाह है कि स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें। इसके लिए नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) की वेबसाइट या ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है। ऑनलाइन टिकट बुक करने वाले यात्री IRCTC पर भी ट्रेन से जुड़ा अपडेट देख सकते हैं।