क्या बंटेगा उत्तर प्रदेश? अमित शाह ने परिसीमन पर दिया बड़ा संदेश, सभी दलों से की ये अपील

Uttar Pradesh Delimitation Amit Shah: अमित शाह ने परिसीमन से यूपी में होने वाले बदलाव का भी जिक्र किया। साथ ही कहा कि महिलाओं को मिलने वाले एक-तिहाई आरक्षण से प्रदेश की महिलाओं को अब तक का सबसे बड़ा..
amit-shah
अमित शाह(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • परिसीमन के जरिए विधानसभा सीटों की अधिकतम सीमा 500 से बढ़ाकर लगभग 650 करने की तैयारी

  • अमित शाह ने यूपी के सभी राजनीतिक दलों से विधेयक का समर्थन करने की अपील की

  • उत्तर प्रदेश को अविभाजित रखते हुए विधानसभा में प्रतिनिधित्व बढ़ाने का प्रस्ताव

Amit Shah Appeals UP Political Parties: महिला आरक्षण को 2029 के लोकसभा चुनाव से लागू करने की दिशा में केंद्र सरकार संसद के विशेष सत्र में परिसीमन से जुड़ा विधेयक पेश कर सकती है। 30 नवंबर से शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बीच गृह मंत्री अमित शाह ने 132वें संविधान संशोधन विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी को देश के सभी राज्यों में जनप्रतिनिधित्व बढ़ाने और शासन को जनता के करीब लाने की दिशा में बड़ा कदम बताया।

साथ ही उन्होंने यूपी की विधानसभा सीटों को लेकर अहम संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित संशोधन से यूपी में भी विधानसभा का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा और आरक्षण के जरिए महिलाओं को अब तक का सबसे बड़ा प्रतिनिधित्व मिलेगा। साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश के सभी दलों से इस विधेयक का समर्थन करने की अपील भी की।

amit-shah
अखिलेश की पोस्ट से परिसीमन बिल पर यूपी में सियासी घमासान, केशव-ब्रजेश बोले- सपा महिलाओं के हक में रोड़ा बनी

राज्य विधानसभाओं की सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव

गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को अपने सोशल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से एक पोस्ट कर कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में कैबिनेट द्वारा 132वें संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी मिलना देश के सभी राज्यों में जनप्रतिनिधित्व बढ़ाने और शासन को जनता के और करीब लाने ​की दिशा में बहुत बड़ा कदम है। साथ ही, इसमें अनुच्छेद 170(1) में संशोधन कर राज्य विधानसभाओं की सीटों की अधिकतम सीमा 500 से बढ़ाकर लगभग 650 करने का प्रस्ताव भी है।

यूपी को लेकर कही बड़ी बात

अपने पोस्ट में अमित शाह ने परिसीमन से यूपी में होने वाले बदलाव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा​ कि इस प्रावधान से उत्तर प्रदेश अविभाजित रहते हुए विधानसभा में अपना प्रतिनिधित्व बढ़ा सकेगा। साथ ही, महिलाओं को मिलने वाले एक-तिहाई आरक्षण से प्रदेश की महिलाओं को अब तक का सबसे बड़ा प्रतिनिधित्व मिलेगा।

गृहमंत्री ने कहा कि अधिक जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्रों की प्राथमिकताएं सदन में रख सकेंगे। इससे स्थानीय जरूरतों के अनुरूप योजनाएं बनाने, विकास को गति देने में मदद मिलेगी। यह निर्णय उत्तर प्रदेश में सुशासन व जनभागीदारी, दोनों को और अधिक मजबूती देगा।

amit-shah
संसद विशेष सत्र 30 नवंबर: परिसीमन विधेयक पर क्या है मोदी सरकार की रणनीति?