

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी के दीपाथून स्तंभ पर कार्तिगई दीपम जलाया गया।
रस्म में शामिल होने के लिए केवल 50 श्रद्धालुओं को पहाड़ी पर जाने की अनुमति दी गई।
CRPF ने सुरक्षा संभाली और सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त मद्रास हाईकोर्ट के दो पूर्व जजों ने आयोजन की निगरानी की।
Tirupparankundram Karthigai Deepam: तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर शनिवार शाम कार्तिगई दीपम जलाने की रस्म आयोजित की गई। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद दीपाथून पत्थर के स्तंभ पर शाम 5 बजे दीपम जलाने का कार्यक्रम रखा गया। इस दौरान CRPF ने पहाड़ी की सुरक्षा संभाली। रस्म की निगरानी सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त मद्रास हाईकोर्ट के दो पूर्व जजों ने की।
दीपम जलाने की रस्म के लिए केवल 50 श्रद्धालुओं को पहाड़ी पर जाने की अनुमति दी गई। मंदिर के कर्मचारियों और सुरक्षा बलों के साथ अधिकृत श्रद्धालुओं को ही ऊपर जाने दिया गया। अन्य लोगों को पहाड़ी पर चढ़ने से रोक दिया गया।
इस आयोजन के लिए CRPF ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर और पास स्थित सिकंदर बदूशा औलिया दरगाह, दोनों जगहों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था।
सुप्रीम कोर्ट ने 27 नवंबर को आदेश दिया था कि 28 नवंबर को तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी के दीपाथून स्तंभ पर कार्तिगई दीपम जलाया जाए। अदालत ने मंदिर ट्रस्ट बोर्ड को निलंबित कर दिया था और मंदिर का प्रबंधन संभालने के लिए मद्रास हाईकोर्ट के पूर्व जज एस वैद्यनाथन और वी पार्थिबन को रिसीवर नियुक्त किया था।
अदालत ने CRPF को पहाड़ी और मंदिर परिसर की सुरक्षा संभालने के साथ पास स्थित दरगाह की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया था। यह आदेश 24 नवंबर को निर्धारित स्थान पर दीपम नहीं जलाए जाने से जुड़े विवाद के बाद आया था।
खबर अपडेट की जा रही है...