महिलाओं-बच्चों पर बरसाए बम कंधार से कराची तक मचा हड़कंप, अब हुआ 48 घंटे का सीजफायर 
विदेश

महिलाओं-बच्चों पर बरसाए बम...कंधार से कराची तक मचा हड़कंप, अब हुआ 48 घंटे का सीजफायर

Pak-Afghan Clash: पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान ने 48 घंटे के लिए अस्थायी युद्धविराम की सहमति दी है। यह कदम दोनों पड़ोसी देशों के बीच बढ़ते तनाव को कम करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

अर्पित शुक्ला

पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान के बीच हालिया सीमा संघर्ष के बाद, दोनों देशों ने बुधवार शाम 6 बजे (पाकिस्तान समयानुसार) से 48 घंटे के लिए अस्थायी युद्धविराम लागू करने पर सहमति जताई है। यह कदम दोनों पड़ोसी देशों के बीच बढ़ते तनाव को कम करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, इस युद्धविराम का मकसद हाल ही में बॉर्डर पर भड़की हिंसा के बाद शत्रुता को रोकना और राजनयिक बातचीत का मार्ग प्रशस्त करना है।

क्या कहा पाकिस्तान ने?

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्ष पाकिस्तान और अफगानिस्तान इस जटिल लेकिन सुलझाए जा सकने वाले मुद्दे का समाधान निकालने के लिए ईमानदारी से प्रयास करेंगे। साथ ही यह भी बताया गया कि युद्धविराम का उद्देश्य भविष्य में जान-माल के नुकसान को रोकना और शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाना है। तालिबान प्रवक्ता जुबीहुल्लाह मुजाहिद ने जानकारी दी कि अफगान बलों को पाकिस्तानी हमलों के जवाब में कार्रवाई करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि कई घर नष्ट हो गए और स्थानीय अस्पताल में 80 से अधिक महिलाओं और बच्चों का इलाज किया गया है।

6 अर्धसैनिक बलों के जवान मारे गए

वहीं, पाकिस्तान ने दावा किया कि उसकी सेना दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पश्चिमी सीमा चौकियों पर तालिबान के हमलों का जवाब दे रही थी। इन झड़पों में पाकिस्तान के 6 अर्धसैनिक बलों के जवान मारे जाने की पुष्टि की गई है।

यह युद्धविराम दोनों देशों के लिए एक अहम मौका हो सकता है, जिससे वे सीमा विवादों का शांतिपूर्ण समाधान निकाल सकें और क्षेत्रीय स्थिरता की दिशा में आगे बढ़ें।

BRICS Summit 2026 LIVE: जीडीपी में G-7 से आगे निकल चुका है ब्रिक्स, बिजनेस फोरम की बैठक में बोले पुतिन

BRICS बैठक से पहले पूर्व विदेश सलमान खुर्शीद का बयान, दुनिया की बड़ी चुनौतियों से निपटने की दी सलाह

BRICS बैठक से पहले पीएम मोदी का एक्स पोस्ट, आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर साधा निशाना; 9/11 हमले के 25 साल पूरे

ब्रिक्स सम्मेलन से पहले पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की बैठक, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

डूसू चुनाव 2026: ABVP और NSUI ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसके बीच है टक्कर