पाकिस्तान ने धमाकों के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

14 शहर...48 धमाके, BLA के हमलों से दहला पाकिस्तान, 80 से अधिक की मौत; नकवी ने भारत को बताया जिम्मेदार

Pakistan Serial Blasts: बलूचिस्तान में शनिवार को 14 शहरों में 48 धमाके हुए। पाकिस्तानी सेना ने 15 सैनिक और 92 आतंकवादियों की मौत की पुष्टि की। बलूच लिबरेशन आर्मी ने हमलों की जिम्मेदारी ली।

अक्षय साहू

Pakistan Blames India for Serial Blasts: पाकिस्तान के सबसे अशांत प्रांत बलूचिस्तान में शनिवार का दिन बेहद भयानक रहा। यहां नौ शहरों में लगातार धमाके हुए। पाकिस्तानी सेना के अनुसार, प्रांत में आतंकवाद रोधी कई अभियानों के दौरान कम से कम 15 सैनिक और 92 आतंकवादी मारे गए। सेना ने कहा कि ये अभियान बलूच विद्रोहियों के हमलों के बाद शुरू किए गए।

सेना ने बताया कि आतंकवादियों ने क्वेटा, मस्तुंग, नुश्की, दलबंदीन, खरान, पंजगुर, तुम्प, ग्वादर और पसनी में शांति भंग करने की कोशिश की। सुरक्षा बलों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने तेजी से कार्रवाई कर उनकी योजना नाकाम कर दी। मारे गए आतंकवादियों में तीन आत्मघाती हमलावर भी शामिल थे।

पाक गृहमंत्री ने भारत पर लगाया आरोप

बलूचिस्तान में पाकिस्तान की नीतियों और ग्वादर आर्थिक कॉरिडोर का विरोध करने वाले लोग अक्सर हिंसक घटनाओं में शामिल रहते हैं। पाकिस्तान सरकार इन घटनाओं के लिए अक्सर भारत को जिम्मेदार ठहराती है। इस बार भी गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने कहा कि यह हमला साधारण नहीं था और इसके पीछे भारत का हाथ है। हमले के बाद क्वेटा पहुंचकर उन्होंने कहा कि भारत ने धमाके योजना बनाई और इसे अंजाम देने वालों की मदद की।

सामान्य नागरिकों को भी निशाना बनाया गया

आतंकियों ने आम नागरिकों पर भी हमला किया। इसमें महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और मजदूरों समेत 18 लोगों की मौत हुई। अभियानों और मुठभेड़ों में 15 सैनिक भी शहीद हुए। इसके बाद पंजगुर और हरनाई जिलों में चलाए गए अभियानों में प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के 41 आतंकवादी मारे गए। सेना ने कहा कि पिछले दो दिनों में बलूचिस्तान में चलाए गए अभियानों में मारे गए आतंकवादियों की कुल संख्या 133 हो गई है।

बलूच लिबरेशन आर्मी का दावा

बलूच लिबरेशन आर्मी ने हमलों की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि उन्होंने केवल 9 नहीं, बल्कि 14 शहरों की 48 अलग-अलग जगहों पर हमला किया। उन्होंने इस अभियान का नाम "ऑपरेशन हरूफ" रखा। बलूच आर्मी ने दावा किया कि इन हमलों में कई पाकिस्तानी सुरक्षा कर्मी भी पकड़े गए और कई सरकारी संपत्तियों और पोस्टों पर उनका नियंत्रण कायम किया गया। उनका कहना था कि यह अभियान पाकिस्तान के खिलाफ बड़े पैमाने पर रणनीतिक कार्रवाई का हिस्सा था।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें