अमेरिका में भारतीय दूतावास, फोटो ( सो. सोशल मीडिया ) 
विदेश

Operation Sindoor: आतंकी अड्डों पर कहर के बाद भारतीय दूतावास का बड़ा बयान, पाकिस्तान को लेकर कह दी ये बात

अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास ने अपने बयान में कहा है कि भारत को उम्मीद थी कि पाकिस्तान आतंकवादियों के खिलाफ ठोस कदम उठाएगा, लेकिन उसने ऐसा करने के बजाय सभी आरोपों से इनकार कर दिया।

अमन उपाध्याय

नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: भारत ने पहलागाम में हुए कायराने आतंकवादी हमले का बदला ले लिया है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान में मौजूद 9 आतंकी अड्डों को तबाह कर दिया है। इस हमले को 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम दिया गया है। जानकारी के अनुसार, 'ऑपरेशन सिंदूर' का नाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिया था। अभी तक इस ऑपरेशन में मारे गए आतंकवादियों की संख्या के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले में करीब 100 आतंकी ढेर हुए है। भारत की इस जवाबी कार्रवाई पर अब अमेरिका में स्थित भारतीय दूतावास की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास ने अपने बयान में कहा है कि भारत को उम्मीद थी कि पाकिस्तान आतंकवादियों के खिलाफ ठोस कदम उठाएगा, लेकिन उसने ऐसा करने के बजाय सभी आरोपों से इनकार कर दिया। 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान गई थी। इस हमले के बाद पाकिस्तान ने आतंकियों पर कार्रवाई करने की बजाय भारत से ही सबूत मांगने की मांग की। हालांकि अब भारत ने इस पर सख्त प्रतिक्रिया दी है। इस हमले की जिम्मेदारी 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' नामक आतंकी संगठन ने ली थी।

भारत ने उठाया था सख्त रूख

पहलगाम हमले के बाद भारत ने सख्त रुख अपनाते हुए त्वरित कदम उठाए। सबसे पहले सिंधु जल समझौते को रद्द कर दिया गया और अटारी-वाघा सीमा को भी बंद कर दिया गया। इसके साथ ही भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने का निर्देश दिया गया। इन कदमों से पाकिस्तान में अफरा-तफरी मच गई थी। अब भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए हमला कर बदला भी ले लिया है।

उड़ाए आतंकियों के 9 अड्डे

भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले मुजफ्फराबाद सहित 9 आतंकी अड्डों को मिसाइल हमलों के जरिए नष्ट कर दिया है। इनमें कोटली, बहावलपुर, गुलपुर, भींबेर, सियालकोट, मुरीदके और चक अमरु जैसे स्थान शामिल हैं। हमलों में भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना की सटीक हमलावर हथियारों का उपयोग किया गया, जिसमें लोइटरिंग म्यूनिशन शामिल था। पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में स्थित आतंकवादी शिविरों पर हमलों के निर्देशांक खुफिया एजेंसियों ने प्रदान किए थे।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें