उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

उत्तर कोरिया की नई हिमाकत; समुद्र की ओर दागी 'अज्ञात मिसाइल', किम जोंग उन ने बढ़ाई दक्षिण कोरिया की टेंशन

North Korea Missile Test: उत्तर कोरिया ने 27 जनवरी 2026 को पूर्वी तट से अज्ञात मिसाइल का परीक्षण किया, जिससे दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर आ गया। यह कदम क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता बढ़ा रहा है।

अमन उपाध्याय

Kim Jong Un Unknown Missile Test News: उत्तर कोरिया लगातार हथियारों के परीक्षण कर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चिंता बढ़ा रहा है और यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार, 27 जनवरी 2026 को उसने अपने पूर्वी तट से समुद्र की ओर एक अज्ञात मिसाइल का सफल प्रक्षेपण किया। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है।

इस मिसाइल परीक्षण से दक्षिण कोरिया में हड़कंप मच गया है। वहां की सेना और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड पर आ गईं। दक्षिण कोरियाई सेना ने इस प्रक्षेपण को 'किसी घातक हथियार का परीक्षण' बताते हुए गंभीर चिंता जताई है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए खतरा पैदा कर सकती हैं।

दक्षिण कोरिया में हाई अलर्ट

दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने इस लॉन्च की पुष्टि करते हुए एक संक्षिप्त बयान जारी किया। हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह किस तरह की मिसाइल थी या इसने कितनी दूरी तय की। यह लॉन्च ऐसे समय में हुआ है जब उत्तर कोरिया ने हाल ही में अपनी सीमा में दक्षिण कोरियाई निगरानी ड्रोन उड़ाए जाने का आरोप लगाया था और इसके लिए 'जवाबी कार्रवाई' की धमकी दी थी। हालांकि, दक्षिण कोरिया ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

बड़ी बैठक और शक्ति प्रदर्शन

रक्षा विशेषज्ञों और विश्लेषकों का मानना है कि किम जोंग उन का यह कदम जनवरी के अंत या फरवरी में होने वाली 'वर्कर्स पार्टी कांग्रेस' से पहले अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन करने की कोशिश है। इस बैठक में उत्तर कोरिया अक्सर अपने हथियारों के विकास की समीक्षा करता है। किम जोंग उन ने हाल ही में देश की 'परमाणु युद्ध निवारक क्षमता' को मजबूत करने पर जोर दिया है।

लगातार बढ़ रहा खतरा

गौरतलब है कि इसी महीने उत्तर कोरिया ने हाइपरसोनिक मिसाइलों का परीक्षण किया था,। दिसंबर में उसने लंबी दूरी की रणनीतिक क्रूज मिसाइलों और नई एंटी-एयर मिसाइलों के परीक्षण की तस्वीरें भी जारी की थीं। साथ ही, उत्तर कोरिया अपनी पहली परमाणु-संचालित पनडुब्बी के निर्माण पर भी काम कर रहा है जो पूरे क्षेत्र की सुरक्षा के लिए एक बड़ी चुनौती बन सकता है।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी