बेंजामिन नेतन्याहू, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

इजरायल के पीएम नेतन्याहू की मौत? सोशल मीडिया पर इस वायरल VIDEO ने मचाया तहलका, जानें क्या है सच्चाई

Benjamin Netanyahu: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच बेंजामिन नेतन्याहू का एक संदिग्ध '6 उंगलियों' वाला एआई वीडियो वायरल हो रहा है, जिससे उनकी सुरक्षा और सेहत को लेकर पूरी दुनिया में अटकलें तेज हो गई हैं।

अमन उपाध्याय

Netanyahu Six Fingers Video: ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी भीषण महायुद्ध अब एक रहस्यमयी मोड़ पर पहुंच गया है। पिछले 15 दिनों से जारी इस जंग के बीच अब इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर सोशल मीडिया पर एक नया विवाद छिड़ गया है। नेतन्याहू का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि यह असली नहीं बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) द्वारा तैयार किया गया है।

6 उंगलियों का रहस्य

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर हजारों यूजर्स ने दावा किया है कि इजरायल सरकार द्वारा जारी हालिया वीडियो में नेतन्याहू के एक हाथ में 6 उंगलियां दिखाई दे रही हैं। एआई तकनीक की एक आम खामी यह है कि वह इंसानी हाथों और उंगलियों को सटीक रूप से नहीं बना पाती, जिसे 'सिक्स फिंगर डिफेक्ट' कहा जाता है।

इस वीडियो के सामने आने के बाद यह सवाल उठने लगा है कि क्या नेतन्याहू जीवित हैं या वे कहीं छिप गए हैं?। कई अंतरराष्ट्रीय विश्लेषकों ने सवाल उठाया है कि इजरायल को अपने प्रधानमंत्री का एआई-जनरेटेड भाषण जारी करने की जरूरत क्यों पड़ी और नेतन्याहू पिछले कुछ दिनों से सार्वजनिक रूप से क्यों नहीं देखे गए हैं?।

ईरान में नेतृत्व परिवर्तन और तनाव

इस युद्ध की शुरुआत 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले से हुई थी जिसमें ईरान के शीर्ष नेता आयातुल्ला अली खामेनेई और उनकी शीर्ष नेतृत्व टीम के मारे जाने का दावा किया गया है। अब उनके बेटे मुज्तबा खामेनेई ने कमान संभाली है। हालांकि, इजरायल का दावा है कि मुज्तबा भी हमले में घायल हुए हैं, क्योंकि उनके द्वारा जारी हालिया संदेश में उनका चेहरा नहीं दिखाया गया था।

भारत पर युद्ध का सीधा असर

इस अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का सीधा असर भारत की रसोई और बाजार पर भी दिखने लगा है। युद्ध के कारण भारत में एलपीजी (LPG) गैस की भारी किल्लत पैदा हो गई है। मुंबई के पास बदलापुर जैसे इलाकों में होटलों में चूल्हे पर खाना बनाने की नौबत आ गई है। इतना ही नहीं, मुंबई के ड्रायफ्रूट मार्केट में भी युद्ध के कारण कीमतों में उछाल आया है और किसानों को हल्दी व केले के उचित दाम नहीं मिल रहे हैं। इस बीच, रूस और चीन ने अपने मित्र देश ईरान की मदद के लिए कदम आगे बढ़ाए हैं जिससे युद्ध की दिशा बदलती नजर आ रही है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें