नेपाल रेस्क्यू ऑपरेशन सौजन्य-IANS
विदेश

Nepal Flood Rescue: त्रिशूली से एक भारतीय परिवार के 3 सदस्य रेस्क्यू, 5 साल का बच्चा भी शामिल; 275 अब भी लापता

Nepal Flash Flood: नेपाल बाढ़ के बाद त्रिशूली बाजार से 3 और भारतीयों को बचाया गया। अब तक 169 भारतीय सुरक्षित निकाले गए, जबकि 275 नागरिकों का पता नहीं चल पाया है।

प्रिया जैस

Indians Rescued in Nepal: विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि नेपाल में पिछले हफ्ते आई भयानक बाढ़ के बाद त्रिशूली बाजार से तीन और भारतीय नागरिकों को बचाया गया है। इनमें एक पांच साल का बच्चा भी शामिल है। अब तक कुल 169 भारतीय नागरिकों को बचाया जा चुका है।

विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' में बाढ़ से प्रभावित भारतीय नागरिकों के बारे में अपडेट में कहा कि शुक्रवार रात 8:30 बजे तक, कुल 169 भारतीयों को बचाया गया है। कल से अब तक त्रिशूली बाजार से तीन और भारतीय नागरिकों को बचाया गया है।

तीन भारतीय नागरिकों को रेस्क्यू किया

इनमें अभिजीत सुरेश पवार, दीपिका अभिजीत पवार और समर्थ अभिजीत पवार (पांच साल का बच्चा) शामिल हैं। नेपाल में हमारा दूतावास उन्हें हवाई मार्ग से भारत वापस लाने में मदद कर रहा है।

नेपाल में अगस्त 2026 के आखिर में आई भयानक फ्लैश फ्लड के बाद, भारत की ओर से भेजी गई खास टनल रेस्क्यू टीमें और मेडिकल स्टाफ, नेपाली सेना और अधिकारियों के साथ मिलकर खोज, बचाव और मानवीय सहायता के काम कर रहे हैं।

भारत ने 7 विमानों से 95 टन राहत सामग्री भेजी

इससे पहले दिन में, विदेश मंत्रालय ने यह भी बताया कि भारत ने हिमालयी देश में अचानक आई भयानक बाढ़ के बाद बचाव और राहत कार्यों में मदद के लिए सात विमानों से लगभग 95 टन राहत सामग्री और 54 कर्मियों को भेजा है।

शुक्रवार को नई दिल्ली में हर दो हफ्ते में होने वाली प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत-नेपाल सरकार की जरूरतों के आधार पर मदद जारी रखेगा और आने वाले दिनों में अतिरिक्त फोरेंसिक किट, बेली ब्रिज और अन्य मांगी गई सामग्री भेजने की योजना है।

नेपाल में एक्सपर्ट्स के साथ 21 टन सामग्री भेजी

जायसवाल ने कहा कि हम नेपाल सरकार की जरूरतों के हिसाब से मदद देते रहेंगे। आने वाले दिनों में, हम और फोरेंसिक किट, बेली ब्रिज और दूसरी चीजें भेजने की योजना बना रहे हैं जिनकी नेपाल सरकार ने मांग की है। कल, हमारे दो भारतीय विमान 21 टन राहत सामग्री लेकर काठमांडू गए थे। अब तक, हमने सात विमानों से लगभग 95 टन राहत सामग्री पहुंचाई है।

राहत सामग्री के अलावा, हमने नेपाल में राहत और बचाव कार्यों में मदद के लिए 54 लोगों को भी भेजा है। इनमें 30 टनल रेस्क्यू एक्सपर्ट, 19 फोरेंसिक एक्सपर्ट और पांच सदस्यों वाली मेडिकल टीम शामिल है। हमारी बचाव और फोरेंसिक टीमें जमीन पर तैनात हैं और वे नेपाली अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही हैं।

275 भारतीय नागरिक लापता

उन्होंने बताया कि अभी 275 भारतीय नागरिकों का कोई पता नहीं चल पाया है, जबकि 1,907 भारतीय नागरिक अब तक चीन से सुरक्षित नेपाल पहुंच चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि चीन में आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, अभी तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में कोई भी भारतीय यात्री फंसा हुआ नहीं है।

- एजेंसी इनपुट के साथ

केरलम में बड़ा हादसा, त्रिशूर में खड़ी लॉरी से टकराई कार, तमिलनाडु के कॉलेज के 8 छात्रों की दर्दनाक मौत

अहमदाबाद में वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज का आगाज, अमित शाह ने किया उद्घाटन; 19 देशों के 108 तीरंदाज लेंगे हिस्सा

Teacher Day Special: खान सर से अलख पांडेय तक, डिजिटल गुरुओं ने देश के कोने-कोने में कैसे पहुंचाई सस्ती शिक्षा?

मुफ्त में काम कराने में नंबर-1 भारत, 16 घंटे से ज्यादा Unpaid वर्क करते हैं कर्मचारी; ADP रिपोर्ट में खुलासा

जिस नेता को बड़ा भाई बता हांक रहा था डींगे, उस नेता ने भी दर्ज कराई शिकायत...चौतरफा फंसा स्वतंत्र भारद्वाज