नेपाल बाढ़ की तबाही से आई दिल देहला देने वाली तस्वीर, एक ही घर से मिले 23 शव; 4 हजार से ज्यादा लोग अब भी लापता

Nepal Floods: नेपाल के नुवाकोट में बाढ़ के मलबे से एक घर में 23 शव मिले। देश भर में 962 से अधिक मौतें, 4 हजार से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं।
Devastation from Nepal floods: 23 bodies found in a single house; over 4,000 people still missing.
नेपाल बाढ़ (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Rasuwa Student Search Operation Nepal: नेपाल में बाढ़ और भारी बारिश से हालात बेहद खराब बने हुए हैं। राहत और बचाव कार्य के बीच नुवाकोट जिले के बेत्रावती गांव से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां बाढ़ के मलबे में दबे एक घर से 23 शव बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, इनमें से 21 शव एक कमरे के अंदर और दो शव घर के बाहर मिले।

नुवाकोट के पुलिस अधीक्षक बिपिन रेग्मी ने बताया कि बरामद शवों में एक विदेशी नागरिक का शव भी होने की आशंका है। घर से कुछ बैग भी मिले हैं। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि मृतक तीर्थयात्री थे, जो गोसाईंकुंड जा रहे थे।

दिल दहला देने वाली घटना

पुलिस के मुताबिक, बाढ़ का पानी बढ़ने के बाद लोग खुद को बचाने के लिए घर की ऊपरी मंजिल की ओर चले गए होंगे। सभी लोग छत के ठीक नीचे बने कमरे में जमा हो गए, लेकिन तेज बहाव के साथ आए मलबे ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।

बरामद शवों में एक महिला का शव भी मिला, जिसने एक छोटी बच्ची को अपनी बाहों में कसकर पकड़ रखा था। आशंका है कि दोनों मां-बेटी थीं। घर से मिले 23 शवों में से आठ को त्रिशूली अस्पताल भेज दिया गया है, जबकि बाकी शवों को भी जल्द वहां पहुंचाने की तैयारी है।

चार हजार से ज्यादा लापता

नेपाल में बाढ़ की तबाही का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मृतकों की संख्या 962 तक पहुंच गई है, जबकि 4 हजार से ज्यादा लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। नुवाकोट सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल है। रसुवा जिले के उत्तरगया गांव में करीब 350 छात्र भी लापता बताए जा रहे हैं। उनकी तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है।

बिजली परियोजनाओं में भी फंसे लोग

त्रिशूली-3ए जलविद्युत परियोजना में लगातार छठे दिन भी बचाव अभियान नहीं चलाया जा सका। परियोजना में काम कर रहे करीब 40 से 42 इंजीनियरों का अब तक पता नहीं चल पाया है। वहीं, त्रिशूली-3बी परियोजना के 118 कर्मचारियों से भी संपर्क नहीं हो सका है।

Devastation from Nepal floods: 23 bodies found in a single house; over 4,000 people still missing.
125 साल पुराने हिंदू मंदिर को तोड़ मदरसे बनाने का आरोप; पाकिस्तान बोला- बारिश से गिरा

भारतीय बचाव दल भी जुटा

नेपाल में राहत और बचाव अभियान में भारतीय दल भी पूरी ताकत से जुटा हुआ है। भारतीय विशेषज्ञों की टीम नेपाल सेना के साथ मिलकर मुश्किल मौसम और खराब रास्तों के बावजूद लोगों की तलाश कर रही है।

रसुवा जिले के चिलिमे और लांगटांग में सुरंगों में फंसे कर्मचारियों को बाहर निकालने के प्रयासों में भारतीय बचाव दल को शुरुआती सफलता भी मिली है। नेपाल में जारी इस भीषण आपदा के बीच बचाव दलों के सामने सबसे बड़ी चुनौती अब मलबे में दबे लोगों को तलाशना और लापता लोगों तक पहुंचना है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com