सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई बैठक (सौजन्य सोशल मीडिया)  
विदेश

भारत-सिंगापुर के बीच अहम समझौतों पर हस्ताक्षर, PM मोदी बोले-पार्टनरशिप के भविष्य के लिए रोडमैप तैयार

India And Singapore ties: सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच नई दिल्ली में एक अहम बैठक हुआ। इस दौरान दोनों देशों ने कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

पूजा सिंह

Strong Relations Between India And Singapore: नई दिल्ली में गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के बीच एक अहम बैठक हुई। इस दौरान भारत-सिंगापुर के बीच कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। इस मौके पर सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने भारत की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि, पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है।

इस बैठक में दोनों देश के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और गहराई देने, निवेश बढ़ाने, व्यापार और नई तकनीकों में साझेदारी को आगे बढ़ाने को लेकर पीएम मोदी और लॉरेंस वोंग ने चर्चा की। इस मौके पर सिंगापुर के पीएम लॉरेंस वोंग कहा कि बतौर प्रधानमंत्री यह उनकी पहली आधिकारिक यात्रा है। और वे भारत-सिंगापुर की 60 साल पुरानी मजबूत दोस्ती का जश्न मना रहे हैं। उनका गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए पीएम वोंग ने पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि, बीते दशक में भारत ने असाधारण प्रगति की है और उसकी वैश्विक प्रभावशाली भूमिका तेजी से बढ़ी है।

दोस्ती की 60वीं वर्षगांठ मना रहे दोनों देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, पदभार संभालने के बाद प्रधानमंत्री वॉन्ग की यह पहली भारत यात्रा, मैं उनका हार्दिक स्वागत करता हूं। ये यात्रा और भी खास है, क्योंकि इस साह दोनों देशों के बीच संबंधों की 60वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। पिछले साल, मेरी सिंगापुर यात्रा के दौरान, हमने संबंधों को कंप्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप का दर्जा दिया था। इस एक साल में हमारे संवाद और सहयोग में गति और गहराई आई है। आज साउथ ईस्ट एशिया क्षेत्र में सिंगापुर हमारा सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर है। सिंगापुर से भारत में बड़े स्तर पर निवेश हुआ है। हमारे रक्षा संबंध निरंतर मजबूत हो रहे हैं।

'पार्टनरशिप के भविष्य के लिए रोडमैप तैयार'

पीएम मोदी ने आगे कहा कि, आज हमने अपनी पार्टनरशिप के भविष्य के लिए एक डिटेल्ड रोडमैप तैयार किया है। हमारा सहयोग केवल पारंपरिक क्षेत्रों तक सीमित नहीं रहेगा। बदलते समय के अनुरूप, एडवांस मैन्युफैक्चरिंग, ग्रीन शिपिंग, स्किलिंग, सिविल न्यूक्लियर और अर्बन वाटर मैनेजमेंट जैसे क्षेत्र भी हमारे सहयोग के केंद्र बिंदु बनेंगे। हमने निर्णय लिया है कि आपसी व्यापार को गति देने के लिए द्विपक्षीय कंप्रिहेंसिव इकोनॉमिक कोऑपरेशन एग्रीमेंट और आसियान के हमारे फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का समयबद्ध तरीके से रिव्यू किया जाएगा।

दोनों देशों के बीच हुए समझौते पर PM ने की चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि, पिछले साल हुए सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम पार्टनरशिप समझौते ने रिसर्च और डेवलपमेंट को भी नई दिशा दी है। 'सेमीकॉन इंडिया' कांफ्रेंस में सिंगापुर की कंपनियां बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। चेन्नई में, सिंगापुर एक नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर स्किलिंग स्थापित करने में सहयोग देगा। टेक्नोलॉजी और इनोवेशन हमारी साझेदारी के मजबूत स्तंभ हैं। हमने तय किया है कि एआई, क्वांटम और अन्य डिजिटल टेक्नोलॉजी में सहयोग को बढ़ाया जाएगा। आज स्पेस सेक्टर में हुए समझौते से अंतरिक्ष विज्ञान क्षेत्र सहयोग में एक नया अध्याय जुड़ रहा है। हमने निर्णय लिया है, युवाओं के टैलेंट को जोड़ने के लिए इस साल के अंत में इंडिया-सिंगापुर हैकथॉन का अगला राउंड किया जाएगा।

'आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में समर्थन करने के लिए आभार'

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, मैं भारत के लोगों के प्रति संवेदना और आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में समर्थन के लिए सिंगापुर के प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करता हूं। आतंकवाद को लेकर हमारी समान चिंताएं हैं। हम मानते हैं कि आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता से लड़ना सभी मानवतावादी देशों का कर्तव्य है। पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत के लोगों के प्रति संवेदना और आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में समर्थन के लिए, मैं प्रधानमंत्री वॉन्ग और सिंगापुर सरकार का आभार व्यक्त करता हूं।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन