अमेरिका के अलास्का में 7.3 का भीषण भूकंप, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

7.3 की तीव्रता से कांप उठा अमेरिका, अब सुनामी की चेतावनी; खतरे में 7.5 लाख लोग

Earthquake News: अमेरिका के अलास्का राज्य में एक बार फिर तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, यहां 7.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया, जिसे...

अमन उपाध्याय

वाशिंगटन: अमेरिका के अलास्का प्रांत में एक बार फिर भयावह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस भूकंप की पुष्टि अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने की है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.3 दर्ज की गई है। भूकंप के झटके इतने जबरदस्त थे कि लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकलकर सड़कों की ओर दौड़ पड़े। इस शक्तिशाली झटके के बाद अब अलास्का में सुनामी का खतरा मंडराने लगा है, जिसके चलते प्रशासन ने पूरे इलाके में चेतावनी जारी कर दी है।

यूएसजीएस के अनुसार, बुधवार दोपहर 12:37 बजे (स्थानीय समयानुसार) अमेरिकी राज्य अलास्का के तट के पास 7.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया। इसका केंद्र सैंड पॉइंट नामक द्वीपीय शहर से लगभग 87 किलोमीटर दक्षिण में स्थित था और यह सतह से करीब 20.1 किलोमीटर की गहराई पर था। अलास्का की कुल आबादी करीब 7.5 लाख है, जिन पर इस भूकंप के बाद सुनामी का गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट

दक्षिण अलास्का और अलास्का प्रायद्वीप क्षेत्र में आए भूकंप के बाद अब सुनामी की चेतावनी दी गई है। राष्ट्रीय सुनामी चेतावनी केंद्र (पामर, अलास्का) ने बताया है कि भूकंप के बाद सुनामी आने की पुष्टि हो गई है, जिसके कुछ प्रभाव दिखाई दे सकते हैं। हालांकि, अभी तक भूकंप से हुई क्षति के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

लोगों में डर और घबराहट का माहौल

यह चेतावनी केंद्र सरकार द्वारा दक्षिण अलास्का और अलास्का प्रायद्वीप के प्रशांत तटीय क्षेत्रों के लिए जारी की गई है, जो कैनेडी एंट्रेंस (होमर से 40 मील दक्षिण-पश्चिम) से लेकर यूनिमक पास (उनालास्का से 80 मील उत्तर-पूर्व) तक फैले हुए हैं। गौरतलब है कि अलास्का भूकंपीय दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भूकंप के झटकों के बाद लोगों में डर और घबराहट का माहौल बना हुआ है।

पहले भी आ चुका है भीषण भूकंप

अलास्का वह अमेरिकी राज्य है जहां मार्च 1964 में 9.2 तीव्रता का इतिहास का सबसे भीषण भूकंप आया था, जिसने पूरे उत्तरी अमेरिका को हिलाकर रख दिया था। एंकोरेज शहर पूरी तरह ध्वस्त हो गया था, और इस भूकंप के बाद उठी सुनामी ने अलास्का की खाड़ी, अमेरिका के पश्चिमी तट और हवाई द्वीपों में भारी विनाश ला दिया था। अब इस नए भूकंप से भी कुछ इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं। अब यह देखना होगा कि इस बार अलास्का में भूकंप और सुनामी कितना विनाश करता है।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट