गोल्डी बराड़ सोर्स-सोशल मीडिया
विदेश

लॉरेंस गैंग: गोल्डी बराड़ पर अमेरिका ने कसा शिकंजा, मोस्ट वॉन्टेड की सूची में शामिल; करोड़ों का रखा इनाम

Goldy Brar FBI Most Wanted: गोल्डी बराड़ की मुश्किलें बढ़ने वाली है। अमेरिका की जांच एजेंसी FBI ने टॉप 10 मोस्ट वॉन्टेड भगोड़ों की सूची में शामिल किया है साथ ही 9.26 करोड़ का इनाम घोषित किया है।

आशीष शुक्ला

Highlights:

  • लॉरेंस गैंग के गोल्डी बराड़ पर अमेरिका ने कसा शिकंजा

  • FBI ने गोल्डी बराड़ पर रखा 1 मिलियन डॉलर का इनाम

  • गोल्डी पर हत्या, अपहरण, जबरन वसूली जैसे गंभीर मामलों का आरोप

Lawrence Bishnoi Gang Goldy Brar: लॉरेंस गैंग के हुकुम के एक्के गोल्डी बराड़ को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने गोल्डी को मोस्ट वॉन्टेड भगोंड़ों की सूची में शामिल किया है। साथ ही FBI ने बड़ी घोषणा करते हुए गोल्डी के गिरफ्तारी में सहयोग देने वाले को करीब 9.26 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है।

FBI के मुताबिक, गोल्डी बराड़ पर अमेरिका और कनाडा में सक्रिय लॉरेंस बिश्नोई संगठित अपराध गिरोह के उत्तर अमेरिकी नेटवर्क का नेतृत्व करने का आरोप है। जांच एजेंसी का दावा है कि इस नेटवर्क का संबंध हत्याओं, गोलीबारी, अपहरण, जबरन वसूली और मादक पदार्थों की तस्करी जैसी आपराधिक गतिविधियों से रहा है।

किन आरोपों में FBI को है गोल्डी बराड़ की तलाश?

अमेरिका की जांच एजेंसी के अनुसार, गोल्डी बराड़ के खिलाफ कई गंभीर आरोप हैं। इनमें संगठित अपराध से जुड़ी साजिश, रंगदारी के जरिए कारोबार को प्रभावित करने की कोशिश और प्रतिबंधित मादक पदार्थों की तस्करी की साजिश शामिल है।

आरोप है कि गोल्डी बराड़ ने लॉरेंस बिश्नोई के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आपराधिक गतिविधियों को संचालित करने में भूमिका निभाई। FBI ने उसे बेहद खतरनाक और हथियारबंद व्यक्ति बताते हुए आम लोगों को उससे दूरी बनाए रखने की सलाह दी है।

कनाडा में भी सबसे वांछित अपराधी घोषित

गोल्डी बराड़ के लिए मुश्किलें सिर्फ अमेरिका तक सीमित नहीं हैं। कनाडा ने भी 19 नवंबर को उसे अपने 25 मोस्ट वॉन्टेड भगोड़ों की सूची में पहले स्थान पर रखा है। कनाडा के BOLO प्रोग्राम ने उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना देने वाले को 2.5 लाख कनाडाई डॉलर तक का इनाम देने की घोषणा की है।

कनाडाई पुलिस को 2023 में विन्निपेग में हुई सुखदूल सिंह गिल उर्फ सुखा दुनेके की हत्या के मामले में भी गोल्डी बराड़ की तलाश है। इस मामले में उस पर फर्स्ट डिग्री मर्डर और हत्या की साजिश से जुड़े आरोप हैं।

भारत में भी कई मामलों में वांछित

गोल्डी बराड़ का नाम भारत में भी कई आपराधिक मामलों में सामने आता रहा है। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में भी गोल्डी बराड़ आरोपी है। सरकार ने जनवरी 2024 में UAPA के तहत उसे आतंकवादी घोषित किया था।

अमेरिका की FBI और कनाडा की एजेंसियों की कार्रवाई से गोल्डी बराड़ पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ गया है। अब दोनों देशों की एजेंसियां उसकी तलाश में जुटी हैं।

IIT खड़गपुर के 75 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक सिक्का, छात्रों से की खास बातचीत

महाराष्ट्र में भारत के पहले 100% इलेक्ट्रिक हाइड्रोफॉइल जहाज का सफल परीक्षण, समंदर में दौड़ा कंडेला P-12 जहाज

फिल्म धुरंधर से बिल्कुल अलग है दाऊद इब्राहिम की असली जिंदगी? पूर्व FBI एजेंट कामरान फरीदी ने किए कई बड़े दावे

Rajasthan Panchayat Election Result 2026: 419 पंचायत समितियों में 275 में कांग्रेस जीती, भाजपा को सिर्फ 63

Explainer: क्या सच में भारत में मुसलमानों की आबादी 2070 में हिंदुओं से ज्यादा हो जाएगी?