गोल्डी बराड़ FBI की टॉप 10 मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल, पता बताने वाले को मिलेगा करोड़ों का इनाम

Goldy Brar FBI Most Wanted List: FBI ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को 10 मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल किया है। उसकी गिरफ्तारी पर 10 लाख डॉलर यानी 9 करोड़ रुपये के इनाम का ऐलान किया गया है।
Goldy Brar FBI Most Wanted List
गोल्डी बराड़ FBI की टॉप 10 मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Goldy Brar in FBI Top 10 Most Wanted List: अमेरिकी जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने लॉरेंस बिश्नोई के साथी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को अपनी 10 मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल किया है। FBI ने उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाले को 10 लाख डॉलर यानी करीब 9 करोड़ रुपए का इनाम देने की घोषणा भी की है। गैंगस्टर पर हत्या, हत्या की साजिश, फिरौती वसूलने और मादक पदार्थों की तस्करी जैसे गंभीर आरोप हैं। 

FBI ने अपनी टॉप-10 मोस्ट वांटेड लिस्ट जारी करते हुए कहा कि सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ अमेरिका में बैठकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कामकाज संभालता है। यह सिंडिकेट फिलहाल, कनाडा, भारत और अमेरिका समेत कई देशों में हत्या, फिरौती, रंगदारी और ड्रग्स कारोबार जैसे अपराध कर रहा है।  

FBI ने जारी की टॉप-10 मोस्ट वांटेड लिस्ट 

FBI हर साल अपनी एक टॉप-10 मोस्ट वांटेड लिस्ट जारी करती है। इसमें उन अपराधियों को शामिल किया जाता है, जिन्हें अमेरिका अपने लिए खतरा मानता है। 28 सितंबर को FBI ने 2026 की अपनी टॉप-10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की लिस्ट जारी की है। बराड़ इस लिस्ट में जगह पाने वाला 543वां भगोड़ा बन गया है। गोल्डी बराड़ फिलहाल फरार है। अमेरिकी एजेंसियां उसकी तलाश में जुटी हैं। 

हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप

FBI ने अपनी रिपोर्ट में गोल्डी बराड़ को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का एक बड़ा लीडर बताया है। दोनों पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इसमें सबसे बड़ा आरोप 2023 में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या से जुड़ा है। FBI के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई और बराड़ ने कनाडा में रह रहे पंजाब के एक प्रमुख नेता की हत्या का आदेश दिया था। 

अमेरिकी कोर्ट के दस्तावेजों में H.S.N. के तौर पर पहचाने गए इस व्यक्ति की जून 2023 को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में एक सिख मंदिर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। FBI द्वारा दिया गया विवरण पूर्व खालिस्तानी कट्टरपंथी नेता हरदीप सिंह निज्ज की ओर इशारा करता है। जिनकी ब्रिटिश कोलंबिया में एक गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या की जिम्मेदारी बराड़ ने पहले ही ले ली है। 

Goldy Brar FBI Most Wanted List
बचपन के दोस्त ने ऐप के जरिए बनाए अश्लील वीडियो, हैकिंग और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नासिक की महिला ने की खुदकुशी

लोगों को बराड़ से दूर रहने की चेतावनी

FBI ने लोगों को गोल्डी बराड़ से दूर रहने की चेतावनी दी है। इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने कहा है कि जिन्हें उसके ठिकानों की जानकारी हो, उससे FBI, स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसी या निकटतम अमेरिकी दूतावास या वाणिज्य दूतावास से संपर्क करने को कहा गया है। गोल्डी बराड़ पर अमेरिका के कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के अमेरिकी जिला अदालत में मामला चलाया जा रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com