कीव पर फिर बरसीं रूसी मिसाइलें, फोटो (सो. सोशल मीडिया)  
विदेश

कीव को श्मशान बनाने पर आमादा पुतिन! 48 घंटे में रूस का दूसरा बड़ा हवाई हमला, बिछ गईं 9 लाशें

Kyiv Missile Attack: रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर 48 घंटों में दूसरा बड़ा बैलिस्टिक मिसाइल हमला किया है। इस भीषण हमले में बच्चों समेत 9 लोगों की जान चली गई और दर्जनों घायल हुए हैं।

अमन उपाध्याय

Russia Kyiv Missile Attack News In Hindi: यूक्रेन की राजधानी कीव एक बार फिर रूसी बैलिस्टिक मिसाइलों के भीषण हमले से दहल उठी है। शनिवार, 1 अगस्त 2026 की तड़के हुए इस घातक हमले में कम से कम 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 27 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

मरने वालों और घायलों में मासूम बच्चे भी शामिल हैं। पिछले 48 घंटों के भीतर यह यूक्रेन पर रूस का दूसरा बड़ा हवाई हमला है, जिसने रिहायशी इलाकों को कब्रिस्तान में बदल दिया है।

आधी रात को गूंजे धमाके

हमले की शुरुआत शनिवार रात करीब 1:33 बजे हुई, जब तेज धमाकों की आवाज से कीव की नींद उड़ गई। यूक्रेन की वायु सेना ने पहले ही चेतावनी जारी की थी कि रूस की ओर से कई घातक बैलिस्टिक मिसाइलें राजधानी की ओर बढ़ रही हैं।

इसके बाद भी धमाकों का सिलसिला थमा नहीं और तड़के 3:20 बजे तक शहर के अलग-अलग हिस्सों में विस्फोट होते रहे। मेयर विटाली क्लिट्स्को ने निवासियों से तुरंत सुरक्षित बंकरों में जाने की अपील की है।

कीव हमले में कितना हुआ नुकसान?

अधिकारियों के अनुसार, इस हमले में सबसे अधिक मानवीय क्षति डार्निट्स्की जिले में हुई है, जहां 7 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। घायलों में 4 बच्चे शामिल हैं, जिनका इलाज जारी है। राहत और बचाव कार्य में जुटी स्टेट इमरजेंसी सर्विस ने अब तक मलबे और आग की लपटों के बीच से 105 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है। मिसाइलों ने न केवल इमारतों को नुकसान पहुंचाया, बल्कि गोदामों, एक कार वॉश सेंटर और पार्किंग लॉट को भी तबाह कर दिया।

मलबे में दबी जिंदगियां

हमले की वजह से कई रिहायशी इमारतों में भीषण आग लग गई। सोलोमियांस्की जिले में एक पांच मंजिला इमारत पर मिसाइल का मलबा गिरने से वहां रहने वाले लोग अंदर ही फंस गए। मेयर क्लिट्स्को ने बताया कि इमारत का एक हिस्सा ढह जाने के कारण लोगों को बाहर निकालना मुश्किल हो रहा था। शेवचेंकोवस्की जिले में भी ऐसी ही स्थिति रही, जहां कई एंबुलेंस और कमर्शियल इमारतें आग की भेंट चढ़ गईं।

क्या है रूस की नई रणनीति?

रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि रूस अब यूक्रेन के एयर डिफेंस सिस्टम को थकाने और आम नागरिकों में डर पैदा करने के लिए बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल कर रहा है। ज़िरकॉन और इस्कंदर जैसी मिसाइलों को रोकना यूक्रेन के लिए लगभग असंभव होता जा रहा है, क्योंकि उसके पास पैट्रियट मिसाइल इंटरसेप्टर का भंडार खत्म हो रहा है।

इस संकट के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को पैट्रियट मिसाइल बनाने का लाइसेंस देने के अपने पुराने वादे से हाथ पीछे खींच लिए हैं। ट्रंप ने कैबिनेट बैठक में कहा कि इस तरह की उच्च तकनीक देना एक कठिन कदम है और फिलहाल इसके लिए कोई समझौता नहीं हुआ है।

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब