गाजा में इजराइली हमले के बाद की तस्वीर, (सोर्स-सोशल मीडिया) 
विदेश

इजराइली सेना का गाजा पर कहर; खाना मांगते लोगों पर की गोलीबारी; अब तक 67 की मौत

इजराइली डिफेंस फोर्स ने सोमवार को गाजा में स्थित एक कैफे पर हवाई हमला किया। इस हमले में अब तक 67 लोगों की मौत हो गई है, वहीं कई गंभीर रूप से घायल हैं।

मनोज आर्या

गाजा: इजराइली सेना ने सोमवार को गाजा में स्थित एक कैफे पर हवाई हमला किए, जिसमें कम से कम 67 लोगों के मारे जाने की खबर है। हवाई हमलों में समुद्र के किनारे स्थित एक कैफे में 30 लोग मारे गए और भोजन मांग रहे लोगों पर की गई गोलीबारी में 22 अन्य लोगों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों, अस्पताल और स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। गाजा शहर के अल-बका कैफे पर उस समय हवाई हमला हुआ, जब वहां महिलाओं और बच्चों की भीड़ थी। कैफे के अंदर मौजूद अली अबू अतीला ने बताया कि बिना किसी चेतावनी के अचानक एक युद्धक विमान ने उस जगह पर हमला किया, जिससे वहां भूकंप जैसा कंपन हुआ।

उत्तरी गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय की आपातकालीन और एम्बुलेंस सेवा के प्रमुख फारेस अवाद ने बताया कि कम से कम 30 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए। अवाद ने बताया कि घायलों में से कई की हालत गंभीर है। शिफा अस्पताल के अनुसार, गाजा शहर की एक सड़क पर हुए दो अन्य हमलों में 15 लोग मारे गए। यह कैफे, 20 महीने के युद्ध के दौरान चालू रहने वाले कुछ व्यवसायों में से एक था। यह इंटरनेट एक्सेस और अपने फोन चार्ज करने की जगह चाहने वाले निवासियों के लिए एक सभा स्थल था। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में ज़मीन पर खून से लथपथ और क्षत विक्षत शव दिखाई दे रहे थे और घायलों को कंबलों में ले जाया जा रहा था।

15 दिनों में एक हजार से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए

यूनाइटेड नेशन सिक्योरिटी काउंसिल (UNSC) में राजदूतों को जानकारी देते हुए मध्य पूर्व के लिए सहायक महासचिव खालिद खैरी ने कहा कि अकेले मध्य जून से अब तक 1,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं। इनमें से कई की मदद मांगने के दौरान हत्या कर दी गई थी। गाजा स्वास्थ्य अधिकारियों के आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि 7 अक्टूबर 2023 से अब तक फिलिस्तीनी मौतों की कुल संख्या 56,500 को पार कर गई है। …तो अगले ही दिन बनाऊंगा नई पार्टी, एलन मस्क ने ट्रंप को दिया खुला चैलेंज

इजरायल के बिना नहीं बचेगा मिडिल ईस्ट- नेतन्याहू

इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार, (30 जून) को इजरायली सैन्य नेतृत्व के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा है कि इजरायल के बिना मध्य पूर्व ध्वस्त हो जाएगा। इजरायली पीएम नेतन्याहू अगले सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत के लिए वाशिंगटन का दौरा करेंगे। इस दौरे में इजरायल-हमास के बीच सीजफायर पर राष्ट्रपति ट्रंप के साथ बातचीत होने की उम्मीद जताई जा रही है। व्हाइट हाउस गाजा में युद्ध को समाप्त करने के प्रयासों को तेज कर रहा है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें