इजराइल दोहा में हमास ठिकानों को निशाना बनाया (फोटो- सोशल मीडिया) 
विदेश

दुनिया नेपाल में उलझी रही, इधर इजराइल ने शुरू कर दी नई जंग, इस देश में की स्ट्राइक- VIDEO

Israel-Hamas War: इजराइली सेना ने कतर की राजधानी दोहा में हमास के वरिष्ठ नेताओं को निशाना बनाकर सटीक हवाई हमला किया, जो 7 अक्टूबर 2023 को इजराइल पर हमले की योजना बनाने वाले थे।

अक्षय साहू

Israel Attack Doha: दुनिया की नजर इस समय नेपाल में हो रही हिंसा पर टिकी है। इसी बीच मंगलवार इजराइली सेना ने कतर की राजधानी दोहा में कई हवाई हमलों को अंजाम दिया। जिससे पूरे शहर आग का काला धुंआ फैल गया। लोग डर से इधर-उधर भागते नजर आए। इजराइली सेना ने इसे लेकर बयान जारी करते हुए बताया कि उन्होंने एक सटीक हवाई हमला किया है। यह हमला उन्होंने हमास के वरिष्ठ नेताओं को निशाना बनाकर किया।

इजराइली रक्षा बल (IDF) और आंतरिक सुरक्षा एजेंसी (ISA) ने हमलों को लेकर कहा कि, ये हमास नेता वो लोग थे, जिन्होंने 7 अक्टूबर 2023 को इजराइल पर हुए हमले की योजना बनाई थी। इजराइल ने हमले की सटीक जगह नहीं बताई, लेकिन एक अधिकारी ने बताया कि यह हमला कतर के दोहा शहर में किया गया।

चश्मदीदों के बयान की भयावहता

दोहा में रहने वाले लोगों ने बताया कि उन्होंने एक जोरदार धमाका सुना और उसके बाद धुआं उठता देखा। हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इस हमले में किसी की मौत हुई है या नहीं या कितने लोग घायल हुए हैं। वहीं, कतर सरकार की तरफ से भी अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि उन्होंने हमले की कड़ी निंदा की है।

इजराइली सेना प्रमुख इयाल जमीर ने कुछ दिन पहले चेतावनी दी थी कि हमास के नेता जो विदेशों में छिपे हैं, उन्हें भी निशाना बनाया जाएगा। कतर को लंबे समय से हमास के नेताओं का राजनीतिक ठिकाना माना जाता है और वह इजराइल और हमास के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाता रहा है, खासकर गाजा के संघर्ष के समय।

एक दिन पहले यरुशलम हुआ था हमला

गौरतलब है कि, इससे दिन पहले सोमवार को इजराइल के यरुशलम में आतंकी हमला हुआ था। यहां आंतकियों ने यहूदी बस्ती के पास एक बस में घुसकर गोलीबारी की थी। जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 15 से ज्यादा घायल हो गए थे।

वहीं, मंगलवार को हुए इजराइली हमले की कतर ने कड़ी निंदा की है और कहा कि यह हमला अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है। कतरी विदेश मंत्रालय ने इसे एक "कायराना इजराइली हमला" बताया। वहीं, इजराइल के वित्त मंत्री बेजालेल स्मोट्रिच ने इस सराहना कार्रवाई करार दिया।

DUSU Election Result 2026 LIVE: अध्यक्ष पद पर बड़ा उलटफेर, NSUI के विजय शंकर मीणा 477 वोट से आगे, ABVP पीछे

Ravneet Bittu Detained: लुधियाना में रवनीत बिट्टू हिरासत में, CM भगवंत मान के काफिले के सामने दिखाए टमाटर-अंडे

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट

श्रमिकों की सुविधा के लिए EPFO ने शुरू किया WhatsApp चैनल, एक क्लिक में हर छोटी जानकारी

शराबबंदी से बढ़ता है जहर का व्यापार! सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र का पुराना नियम रद्द कर कही यह बात