हमास सेना प्रमुख अल-हद्दाद (सोर्स-सोशल मीडिया) 
विदेश

Gaza Strike: हमास का शीर्ष कमांडर मारा गया? इजरायल ने गाजा पट्टी में किया बड़े मिलिट्री ऑपरेशन का दावा

Massive Gaza Strike: इजरायल ने गाजा में हमास सैन्य प्रमुख अल-हद्दाद को निशाना बनाकर हवाई हमला किया है। नेतन्याहू ने इसकी पुष्टि की है। इस गाजा हमला में कई नागरिकों की जान गई।

प्रिया सिंह

Israel Hamas Gaza Strike: इजरायल ने गाजा पट्टी में एक बहुत ही भयानक हवाई हमला किया है। इस बार इजरायली सेना के निशाने पर हमास का सबसे बड़ा सैन्य कमांडर था। यह गाजा हमला सीधे तौर पर इज्ज अल-दीन अल-हद्दाद को खत्म करने के लिए किया गया। पश्चिम एशिया में इस घटना से एक बार फिर डर और गहरी चिंता का माहौल बन गया है।

हालांकि दोनों पक्षों के बीच अभी युद्धविराम लागू है, फिर भी गाजा में हमले जारी हैं। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने खुद इस बड़े हमले की आधिकारिक पुष्टि की है। रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने भी इस गाजा हमला के बारे में अपनी तरफ से जानकारी दी है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि हद्दाद इस हमले में मारा गया या वह केवल घायल हुआ है।

हमले में कई मासूमों की मौत

गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार शाम को इजरायल ने कम से कम दो बड़े हवाई हमले किए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहला हमला गाजा शहर के रिमाल इलाके में एक रिहायशी इमारत पर किया गया था। इसके तुरंत बाद पास की सड़क पर जा रहे एक वाहन को भी मिसाइल से पूरी तरह उड़ा दिया गया। अस्पताल के रिकॉर्ड के अनुसार इन भयानक हमलों में तीन से सात लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा 20 से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हुए हैं जिन्हें शिफा और सराय अस्पताल भेजा गया है। मारे गए लोगों में हद्दाद शामिल है या नहीं, यह अब भी पूरी तरह से एक रहस्य बना हुआ है।

हद्दाद को क्यों बनाया निशाना?

अल-हद्दाद इजरायल के लिए बहुत बड़ा दुश्मन है और 7 अक्तूबर 2023 के हमले का मुख्य साजिशकर्ता था। मई 2025 में मोहम्मद सिनवार की मौत के बाद उसे ही हमास का नया सैन्य प्रमुख बनाया गया था। इजरायल का आरोप है कि वह हजारों इजरायली नागरिकों की हत्या और अपहरण के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार है। प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा है कि 7 अक्तूबर के हमले में शामिल किसी भी व्यक्ति को इजरायल कभी छोड़ेगा नहीं। उन्होंने खुली चेतावनी देते हुए कहा कि आज नहीं तो कल, इजरायल तुम तक पहुंच ही जाएगा। हमास की ओर से अभी तक इस गाजा हमला और अपने कमांडर की स्थिति पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

युद्धविराम के बाद गाजा के हालात

अक्तूबर 2025 में इजरायल और हमास के बीच एक कमजोर सा शांति समझौता या युद्धविराम हुआ था। लेकिन जमीन पर इसका कोई खास असर नहीं दिख रहा है और लगातार खूनी हमले हो रहे हैं। दोनों पक्ष लगातार एक-दूसरे पर इस शांति समझौते को तोड़ने का गंभीर आरोप लगाते रहते हैं।गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार युद्धविराम के बाद से 850 से अधिक फलस्तीनी नागरिक मारे जा चुके हैं। युद्ध शुरू होने से लेकर अब तक गाजा में 72,700 से ज्यादा लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है। इजरायल लगातार हमास नेताओं को चुन-चुन कर मार रहा है जिससे शांति की सभी उम्मीदें खत्म हो रही हैं।

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज