पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

'कायराना हरकतें हमें...',इस्लामाबाद में हुए धमाके तो छटपटाने लगा पाकिस्तान, दी जंग की धमकी

Islamabad Suicide Attack: पाकिस्तान के विदेश मंत्री मुहम्मद इशाक डार ने कहा कि हाल के आतंकवादी हमले पाकिस्तान के संकल्प को कमजोर नहीं कर सकते और बातचीत, समझ और साझेदारी ही शांति का रास्ता हैं।

अक्षय साहू

Ishaq Dar on Islamabad Bomb Blast: पाकिस्तान के विदेश मंत्री और उप-प्रधानमंत्री मुहम्मद इशाक डार ने बुधवार को कहा कि आतंकवाद की कायराना हरकतें पाकिस्तान के संकल्प को कमजोर नहीं कर सकतीं। उन्होंने यह बात इस्लामाबाद में दो दिवसीय अंतर-संसदीय वक्ताओं के सम्मेलन में कही। इस दौरान उन्होंने हाल ही में हुए दो हमलों का जिक्र किया, एक आत्मघाती विस्फोट इस्लामाबाद में और दूसरा वाना के कैडेट कॉलेज पर हमला।

डार ने स्पष्ट कहा कि ये हमले पाकिस्तान के आतंकवाद के खिलाफ मजबूत संकल्प को प्रभावित नहीं कर सकते। उन्होंने जोर देकर कहा कि बातचीत, समझ और साझेदारी ही शांति और सुरक्षा का एकमात्र रास्ता है। उन्होंने बताया कि इन हमलों में कुल 15 लोगों की जान चली गई। उन्होंने हमलों की निंदा की और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

टीटीपी ने ली हमले की जिम्मेदारी

विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा कि आतंकवाद हमारे समय की सबसे बड़ी वैश्विक चुनौतियों में से एक है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान इस खतरे के खिलाफ मजबूत सुरक्षा उपाय कर रहा है, जो किसी सीमा, धर्म, लिंग, जाति या नस्ल को नहीं देखता।

इस्लामाबाद में आत्मघाती विस्फोट लगभग तीन साल में पहली बार हुआ। यह हमला उस समय हुआ जब राजधानी में अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम चल रहे थे, जिनमें अंतर-संसदीय अध्यक्षों का सम्मेलन और छठा मरगला संवाद शामिल था। इसके अलावा, पाकिस्तान, श्रीलंका और ज़िम्बाब्वे की त्रिकोणीय क्रिकेट श्रृंखला भी चल रही थी। 

इस हमले के लिए प्रतिबंधित समूह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने जिम्मेदारी ली। पुलिस के अनुसार, हमलावर जी-11 सेक्टर स्थित परिसर के मुख्य द्वार पर खुद को उड़ा लिया। उसकी कई कोशिशें विफल रही, लेकिन परिसर में सैकड़ों लोग मौजूद थे।

खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में तनाव

सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि वाना के कैडेट कॉलेज पर हमला करने वाले सभी हमलावर मारे गए। पिछले एक साल में पाकिस्तान में आतंकवादी गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई है, खासकर खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में। नवंबर 2022 में टीटीपी ने सरकार के साथ संघर्ष विराम खत्म करने और सुरक्षा बलों पर हमला करने की कसम खाई थी मुहम्मद इशाक डार ने अंत में कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ अपने संकल्प में अडिग रहेगा और सभी तरह के आतंकवाद का मुकाबला करेगा।

रेलवे का बड़ा फैसला! ग्रुप टिकट के नियम बदले, जानें अब एक साथ कितनी सीटें बुक होंगी?

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की BJP में एंट्री! OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह

BJP OBC मोर्चा की नई टीम का ऐलान, किसे मिला कौन सा पद? यहां देखें पूरी लिस्ट

रुपये के आगे ₹ का निशान कैसे आया? जानिए किसने बनाया भारतीय करेंसी का खास प्रतीक और क्या है इसकी कहानी

गालिब की कब्र...लखनऊ का अदब, SCO मीटिंग में पाक मंत्री ने अंग्रेजी से बनाई दूरी; शायरना अंदाज में दिया भाषण