रेलवे का बड़ा फैसला! ग्रुप टिकट के नियम बदले, जानें अब एक साथ कितनी सीटें बुक होंगी?

Indian Railway: रेलवे ने ग्रुप टिकट बुकिंग के नियमों में क्या बड़ा बदलाव किया है? अब कितने यात्रियों के लिए एक साथ रिजर्वेशन करा सकेंगे और बुकिंग के लिए किन प्रक्रियाओं का पालन करना होगा?
Indian Railway Change Group Ticket Booking Rule
इंडियन ट्रेन।सोर्स: AI
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • दक्षिण पश्चिम रेलवे ने ग्रुप और बल्क टिकट बुकिंग से जुड़े नियमों में बदलाव किया।

  • ग्रुप रिजर्वेशन की सुविधा, बुकिंग का समय और अधिकारियों को दिए गए नए अधिकारों की जानकारी।

  • बल्क टिकट बुक कराने के लिए जरूरी दस्तावेज, यात्री विवरण और यात्रा के उद्देश्य से जुड़े नियम।

Indian Railway Change Group Ticket Booking Rule: परिवार, दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ ट्रेन में एक साथ सफर करने की योजना बना रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अब शादी, तीर्थयात्रा, शैक्षणिक टूर या किसी अन्य सामूहिक कार्यक्रम के लिए बड़ी संख्या में ट्रेन टिकट बुक कराना पहले के मुकाबले आसान हो सकता है। दक्षिण पश्चिम रेलवे (SWR) ने ग्रुप और बल्क टिकट बुकिंग से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। इसके तहत एक साथ बुक की जाने वाली बर्थ की संख्या पर लगी ऊपरी सीमा हटा दी गई है।

रेलवे के इस फैसले से उन लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद है, जिन्हें किसी विशेष आयोजन के लिए बड़ी संख्या में यात्रियों का रिजर्वेशन कराना पड़ता है। रेलवे ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर नए दिशा-निर्देशों की जानकारी दी है।

अब ग्रुप टिकट बुकिंग में नहीं होगी सीटों की तय सीमा

दक्षिण पश्चिम रेलवे के नए नियमों के मुताबिक, बल्क रिजर्वेशन के तहत एक साथ बुक की जाने वाली बर्थ की संख्या पर अब कोई निर्धारित ऊपरी सीमा नहीं होगी। पहले इस तरह की बुकिंग के लिए अलग-अलग स्तर पर सीमाएं और अधिकार तय थे। अब इन सीमाओं को हटा दिया गया है।

यह सुविधा शादी समारोह, शैक्षणिक यात्राओं, धार्मिक यात्राओं, खेल टीमों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होने वाले समूहों के लिए उपलब्ध होगी। खास बात यह है कि यह नियम ट्रेन की सभी श्रेणियों पर लागू होगा। इसमें कन्फर्म, RAC और वेटिंग लिस्ट वाले टिकट भी शामिल हैं।

सुबह 9 बजे से कर सकेंगे बल्क टिकट की बुकिंग

रेलवे के मुताबिक, ग्रुप टिकट बुकिंग की सुविधा प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध होगी। इसके लिए सुबह 9 बजे से आवेदन किया जा सकेगा। यानी एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) के तहत सामान्य टिकट बुकिंग शुरू होने के एक घंटे बाद बल्क रिजर्वेशन की प्रक्रिया शुरू होगी।

मौजूदा व्यवस्था के अनुसार, यात्री यात्रा की तारीख से 60 दिन पहले सुबह 8 बजे से सामान्य रिजर्वेशन करा सकते हैं। ऐसे में बल्क टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को सुबह 9 बजे के बाद संबंधित स्टेशन पर संपर्क करना होगा।

स्टेशन मैनेजर और रिजर्वेशन सुपरवाइजर को अधिकार

नए नियमों के तहत चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर (CRS) और स्टेशन मैनेजर (SM) को बल्क टिकट बुकिंग की अनुमति देने का अधिकार दिया गया है। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे बड़ी संख्या में टिकट बुक कराने के लिए सीधे संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।

हालांकि, विदेशी पर्यटकों और NRI के लिए मौजूदा नियमों के अनुसार ट्रैवल एजेंट के माध्यम से बुकिंग की सुविधा जारी रहेगी।

हर यात्री की देनी होगी पूरी जानकारी

बल्क टिकट बुकिंग के लिए यात्रियों को यात्रा का वास्तविक उद्देश्य बताना अनिवार्य होगा। इसके अलावा समूह में शामिल प्रत्येक व्यक्ति का नाम, उम्र, लिंग और पता जैसी जानकारियां भी देनी होंगी। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यात्रा का उद्देश्य बताए बिना बड़ी संख्या में टिकट बुक करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इस बदलाव का मकसद वास्तविक समूह यात्राओं को सुविधाजनक बनाना और सामूहिक रिजर्वेशन की प्रक्रिया को आसान करना है।

Indian Railway Change Group Ticket Booking Rule
Ind vs NZ Day 4 Live: ऋषभ पंत का तूफानी शतक, भारत का स्कोर 650 पार, पहली पारी में हासिल की 285+ रनों की बढ़त