इंडोनेशिया में सरकार के खिलाफ जनता का प्रदर्शन (फोटो- सोशल मीडिया) 
विदेश

इंडोनेशिया में सांसदों की सैलरी बढ़ने पर भड़की जनता, संसद को लगाई आग, चीन दौरा छोड़ लौटे राष्ट्रपति

Indonesia: इंडोनेशिया में सांसदों की तनख्वाह बढ़ाने के विरोध में हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। राजधानी समेत कई शहरों में तनाव है, जिससे राष्ट्रपति प्रबोवो ने चीन यात्रा रद्द कर स्वादेश लौट आए।

अक्षय साहू

Indonesia Protests: इंडोनेशिया इन दिनों गंभीर सामाजिक और राजनीतिक संकट से गुजर रहा है। राजधानी जकार्ता सहित कई शहरों में लोग सांसदों की तनख्वाह बढ़ाने के फैसले के विरोध में सड़कों पर उतर आए हैं। यह आंदोलन अब हिंसक प्रदर्शन में बदल गया है।

मकासर शहर में शुक्रवार रात प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्रीय संसद भवन को आग के हवाले कर दिया। वहीं हाल ही में एक दर्दनाक घटना में पुलिस वाहन द्वारा एक डिलीवरी बॉय को कुचलने के बाद लोगों का गुस्सा और भड़क गया। इस हादसे में युवक की मौत हो गई, जिससे पूरे देश में तनाव और बढ़ गया।

चीन दौरा छोड़ वापिस लौटे राष्ट्रपति प्रबोवो

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने अपनी आगामी चीन यात्रा रद्द कर दी। उन्हें 3 सितंबर को द्वितीय विश्व युद्ध की 80वीं वर्षगांठ पर आयोजित विक्ट्री डे समारोह में हिस्सा लेना था। राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार, उन्होंने यह फैसला देश के हालात पर नजर रखने और उचित प्रबंधन के लिए लिया है।

जानकारी के मुताबिक, 3 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं, 200 से अधिक प्रदर्शनकारी घायल हुए है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक 7 पुलिस अधिकारियों को हिरासत में लिया गया है। साथ 600 से अधिक छात्रों को हिरासत में लिया गया है। राष्ट्रपति प्रबोवो ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और मृत डिलीवरी बॉय के परिवार से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया है।

क्या है प्रदर्शनकारियों की मांग?

प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में आर्थिक सुधार और जनहित में नीतिगत बदलाव शामिल हैं। वे आउटसोर्सिंग की व्यवस्था समाप्त करने, मजदूरी बढ़ाने और छंटनी पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा, टैक्स कानूनों को सरल और आम जनता के हित में बनाने की अपील कर रहे हैं, ताकि महंगाई और बेरोजगारी से राहत मिल सके।

एक बड़ी मांग सांसदों के वेतन में कटौती की भी है, क्योंकि सांसदों को हर महीने लगभग 2.69 लाख रुपये का भत्ता मिलता है, जो न्यूनतम वेतन से 10 गुना अधिक है, जिससे लोगों में असंतोष बढ़ा है।

इसके अलावा प्रदर्शनकारी पुलिस सुधार की भी मांग कर रहे हैं। वे डिलीवरी बॉय की मौत के लिए जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई और पुलिस प्रमुख को पद से हटाने की मांग कर रहे हैं।

मानवाधिकार संगठनों ने जताई आपत्ती

YLBHI (इंडोनेशियाई कानूनी सहायता संस्था) ने पुलिस की बर्बरता और मानवाधिकार उल्लंघन की कड़ी निंदा की है। संस्था ने आरोप लगाया है कि, 600 से अधिक छात्रों को बिना किसी आरोप के हिरासत में लिया गया।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट