टोरंटो में सरेआम कत्ल, सांकेतिक फोटो (सो. सोशल मीडिया)  
विदेश

टोरंटो में दिनदहाड़े हत्या, मॉल पार्किंग में भारतीय मूल के IT प्रोफेशनल को मारी गोली; जांच में जुटी पुलिस

Indian Origin Man Shot Dead Toronto: कनाडा के टोरंटो में एक शॉपिंग मॉल की पार्किंग में भारतीय मूल के युवक चंदन कुमार की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस इसे 'टारगेटेड' हमला मान रही।

अमन उपाध्याय

Canada Shooting Indian Origin Man Dead: कनाडा के टोरंटो से एक बेहद दिल दहला देने वाली और चिंताजनक खबर सामने आई है। शहर के एक व्यस्त शॉपिंग सेंटर की पार्किंग में अज्ञात हमलावरों ने अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी जिसमें भारतीय मूल के 37 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब पार्किंग में लोगों की आवाजाही काफी ज्यादा थी जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही टोरंटो पुलिस सेवा की टीमें मौके पर पहुंचीं और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक की पहचान चंदन कुमार राजा नंदकुमार के रूप में की है जो ओंटारियो प्रांत के ब्रैम्पटन शहर के निवासी थे।

मॉल पार्किंग में 'टारगेटेड' हमला

पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार (8 फरवरी 2026) को दोपहर लगभग 3:31 बजे हुई। टोरंटो के रेक्सडेल बुलेवार्ड और हाईवे 27 के पास स्थित वुडबाइन शॉपिंग सेंटर की पार्किंग में अचानक गोलीबारी की सूचना मिली। घटना के बाद हमलावर एक वाहन में सवार होकर मौके से फरार हो गए। घटनास्थल की तस्वीरों में एक सफेद रंग की एसयूवी (SUV) दिखाई दे रही है जिसकी विंडशील्ड पर गोलियों के निशान हैं और ड्राइवर की तरफ की खिड़की पूरी तरह टूटी हुई है।

6 साल पहले कर्नाटक से गए थे कनाडा

मृतक चंदन कुमार मूल रूप से भारत के कर्नाटक राज्य के रहने वाले थे। वे पेशे से एक आईटी प्रोफेशनल थे और पिछले छह वर्षों से कनाडा में रहकर काम कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि गोली लगने के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। यह घटना इस साल टोरंटो में दर्ज की गई तीसरी हत्या है।

सुरक्षा को लेकर चिंता

पुलिस इंस्पेक्टर एरॉल वॉटसन ने इस घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि व्यस्त मॉल में इस तरह की गोलीबारी जनता की सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा है। पुलिस ने इसे एक 'टारगेटेड' यानी जानबूझकर की गई हमला माना है हालांकि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। अधिकारी फिलहाल इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं और गवाहों की तलाश कर रहे हैं ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज