बिलावल-ख्वाजा ने फिर हांकी डींगे, (डिजाइन फोटो) 
विदेश

हम 10-20 भारतीय जेट गिरा सकते थे पर... बिलावल और ख्वाजा आसिफ ने फिर हांकी डींगे

India Pak War: ख्वाजा आसिफ ने अपनी तारीफ करते हुए कहा कि पाकिस्तानी सेना पूरी तरह सतर्क थी और भारतीय वायुसेना के 10 लड़ाकू विमानों को निशाना बनाने के लिए तैयार खड़ी थी। उन्होंने दावा किया कि...

अमन उपाध्याय

इस्लामाबाद: ऑपरेशन सिंदूर में करारी शिकस्त खाने के बावजूद पाकिस्तान अब भी अपनी हार को जीत साबित करने की कोशिशों में जुटा है। पाकिस्तानी नेता एक के बाद एक ऐसे काल्पनिक दावे कर रहे हैं, जिन पर खुद उनके देशवासी भी हंसी नहीं रोक पा रहे। इस बार पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ और पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने दावा किया कि वे भारत के 10 से 20 लड़ाकू विमान गिरा सकते थे, लेकिन उन पर ‘दूसरे देशों’ का दबाव था कि ऐसा न करें।

इस हास्यास्पद तर्क से लगता है कि पाकिस्तान अब हार को भी 'संयम' बताकर महिमामंडित करना चाहता है। लेकिन यह बयान खुद पाकिस्तान में ही मज़ाक का विषय बन गया है।

पाकिस्तानी सेना पूरी तरह से थी तैयार

अपनी तारीफ करते हुए ख्वाजा आसिफ ने दावा किया कि भारतीय वायुसेना के 10 लड़ाकू विमानों को निशाना बनाने के लिए पाकिस्तानी सेना पूरी तरह उन्हें मार गिराने के लिए तैयार थी। उन्होंने कहा, “हमारे जवान पूरी तैयारी में थे, उनके 10 जहाजों पर लॉक हो चुके था।” जब पत्रकार हामिद मीर ने पूछा कि फिर उन्हें गिराया क्यों नहीं गया, तो ख्वाजा आसिफ ने रहस्यमयी अंदाज़ में कहा, “ये अंदरूनी मामला है... और इसकी जानकारी आपको भी है।”

पाकिस्तान को ज्यादा नुकसान नहीं

पाकिस्तानी पत्रकार के मुताबिक, ख्वाजा आसिफ का कहना है कि जिस रात भारत ने हमला किया था, उस वक्त पाकिस्तान के पास मौका था कि वह भारत के 12 फाइटर जेट मार गिराए। लेकिन उस पर दो-तीन देशों का दबाव था कि वह ऐसा न करे, इसलिए पाकिस्तान ने उन्हें जाने दिया। इसके जवाब में भारत ने भी पाकिस्तान को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाया।

अंतरराष्ट्रीय दबाव के चलते करना पड़ा ऐसा

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने दावा किया कि पाकिस्तानी सेना ने भारत के 20 लड़ाकू विमानों को निशाना बना लिया था, लेकिन अंतरराष्ट्रीय दबाव के चलते केवल 6 ही विमानों को मार गिराया गया। उन्होंने कहा कि सोचिए, ऐसा क्यों किया गया इसका जवाब दबाव में छुपा है।

अभी कुछ दिन पहले पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने एक इंटरव्यू में माना कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुआ हमला एक आतंकी हमला था। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट तौर पर नकारा कि इस हमले में पाकिस्तान सरकार की कोई भूमिका है। बिलावल ने भारत पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सब पाकिस्तान के खिलाफ एक प्रोपेगैंडा अभियान का हिस्सा है।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट