भारत-ईयू के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर अमेरिकी सांसद जेमिसन ग्रीर की प्रतिक्रिया (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

भारत-EU FTA डील से अमेरिकियों की नींद हराम! ट्रंप के मंत्री को लगी मिर्ची, बोले- 'फायदे में रहा इंडिया'

India-EU Free Trade Agreement: अमेरिकी ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव जेमिसन ग्रीर ने कहा कि भारत-EU फ्री ट्रेड डील से भारत सबसे बड़ा विजेता बना है, जिसे ज्यादा मार्केट एक्सेस और इमिग्रेशन फायदे मिले हैं।

अक्षय साहू

Jamieson Greer on India-EU FTA Deal: भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच हुए ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को लेकर अमेरिका की ओर से अहम प्रतिक्रिया सामने आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सांसद और अमेरिकी ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव जेमिसन ग्रीर ने कहा है कि इस डील से भारत सबसे बड़ा फायदा उठाने वाला देश बनकर उभरा है।

बुधवार को फॉक्स बिजनेस को दिए इंटरव्यू में ग्रीर ने कहा कि इस समझौते के तहत भारत को यूरोप में ज्यादा मार्केट एक्सेस और इमिग्रेशन के बेहतर अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा, “इस डील में भारत टॉप पर रहा है। यूरोप के बाजारों तक उनकी पहुंच बढ़ी है और इमिग्रेशन के मामले में भी उन्हें फायदा मिला है। कुल मिलाकर भारत इस डील से बड़ा लाभ उठाने जा रहा है।”

भारतीय उत्पादों पर अतिरिक्त टैरिफ बरकरार

हालांकि ग्रीर ने यह भी स्पष्ट किया कि भारतीय आयात पर लगाए गए अतिरिक्त टैरिफ अभी हटाए नहीं गए हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने रूसी कच्चे तेल की खरीद में कमी लाने की दिशा में प्रगति जरूर की है, लेकिन इसके बावजूद भारतीय सामानों पर अतिरिक्त 25 फीसदी ड्यूटी लागू है। इसके चलते कुल टैरिफ अब भी 50 प्रतिशत पर बना हुआ है।

रूस से भारत को अलग करना मुश्किल

ग्रीर ने माना कि भारत के लिए रूस के साथ अपने ऊर्जा संबंधों को पूरी तरह खत्म करना आसान नहीं होगा। उन्होंने कहा, “भारत को रूसी तेल पर मिलने वाला डिस्काउंट आकर्षक लगता है और अमेरिका भारत की गतिविधियों पर करीबी नजर बनाए हुए है।” उन्होंने यह भी बताया कि वह अपने भारतीय समकक्षों के साथ लगातार संपर्क में हैं।

स्कॉट बेसेंट के बयान से अलग रुख

ग्रीर की यह टिप्पणी दावोस 2026 में अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट के बयान से अलग मानी जा रही है। बेसेंट ने संकेत दिया था कि भविष्य में भारतीय उत्पादों पर लगाए गए टैरिफ कम किए जा सकते हैं।

अमेरिका ट्रेड डील एडवांस स्टेज में

इस बीच, भारत के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने हाल ही में अमेरिकी मीडिया से बातचीत में कहा था कि भारत और अमेरिका के बीच बहुप्रतीक्षित ट्रेड डील अब एडवांस स्टेज में पहुंच चुकी है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें