अमेरिका और ब्रिटेन में बढ़ी बेईमानी, फोटो (सो. एआई)  
विदेश

बेईमानी में इस देश ने पार कर दी सारी हदें, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा; जानें क्या है भारत की रैंकिंग?

Global Corruption Index: साल 2025 की ग्लोबल ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट में भारत की रैंकिंग में सुधार हुआ है, जबकि अमेरिका-ब्रिटेन जैसे विकसित देशों में भ्रष्टाचार बढ़ा है। जानिए दुनिया के 180 देशों का हाल।

अमन उपाध्याय

India Corruption Ranking 2025: दुनिया भर में भ्रष्टाचार की स्थिति पर नजर रखने वाली संस्था ग्लोबल ट्रांसपेरेंसी ने अपनी साल 2025 की नई रिपोर्ट जारी कर दी है। इस रिपोर्ट के अनुसार, जहां एक ओर यूरोप और अमेरिका जैसे संपन्न क्षेत्रों में भ्रष्टाचार के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है, वहीं भारत के लिए अच्छी खबर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में साल 2024 की तुलना में 2025 में भ्रष्टाचार के मामलों में कमी आई है।

भारत की रैंकिंग में लगातार सुधार

ग्लोबल ट्रांसपेरेंसी की 180 देशों की इस सूची में भारत अब 91वें स्थान पर पहुंच गया है। अगर पिछले तीन वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें, तो भारत की स्थिति में निरंतर सुधार दिख रहा है। साल 2023 में भारत 93वें स्थान पर था जो 2024 में सुधरकर 92वें पर आया और अब 2025 में यह 91वें पायदान पर है। वर्तमान में भ्रष्टाचार के मामले में भारत का स्कोर 39 दर्ज किया गया है। हालांकि, रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह सुधार किन विशिष्ट कारणों या नीतियों की वजह से हुआ है।

भारत की स्थिति (पिछले वर्षों का ट्रेंड)

वर्ष रैंक स्कोर
2023 93 39
2024 92 39
2025 91 39

विकसित देशों की स्थिति चिंताजनक

हैरानी की बात यह है कि शक्तिशाली देश अमेरिका और ब्रिटेन में भ्रष्टाचार बढ़ गया है। अमेरिका के स्कोर में गिरावट आई है और उसकी रैंकिंग 28 से खिसककर अब 29वें स्थान पर आ गई है। यह गिरावट तब देखी गई है जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने का दावा कर रहे हैं। वहीं, ब्रिटेन की स्थिति इतनी खराब हुई है कि वह दुनिया के टॉप-20 ईमानदार देशों की लिस्ट से बाहर हो गया है। यूरोप में जर्मनी एकमात्र ऐसा प्रमुख देश है जिसके स्कोर में सुधार देखा गया है, जबकि इटली और फ्रांस जैसे देशों में भ्रष्टाचार बढ़ा है।

दुनिया के टॉप-10 सबसे कम भ्रष्ट देश

रैंक देश स्कोर
1 डेनमार्क 89
2 फिनलैंड 88
3 सिंगापुर 84
4 न्यूजीलैंड 81
4 नॉर्वे 81
6 स्वीडन 80
6 स्विट्जरलैंड 80
8 लक्ज़मबर्ग 78
8 नीदरलैंड्स 78
10 जर्मनी 77

पड़ोसी देशों और दुनिया का हाल

भारत के पड़ोसी देश चीन की बात करें तो तमाम दावों के बावजूद वहां भ्रष्टाचार कम नहीं हुआ है। चीन का स्कोर 43 पर स्थिर है और वह 76वें स्थान पर बना हुआ है। ग्लोबल रिपोर्ट के अनुसार, डेनमार्क दुनिया का सबसे कम भ्रष्ट देश है, जबकि दक्षिण सूडान और सोमालिया को दुनिया के सबसे भ्रष्ट देशों की श्रेणी में रखा गया है।

भारत और प्रमुख देशों की स्थिति

देश रैंक स्कोर
भारत 91 39
चीन 76 43
अमेरिका 29 64
यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) 20 70
पाकिस्तान 136 28
बांग्लादेश 150 24
श्रीलंका 107 35
नेपाल 109 34
भूटान 18 71

क्या है रैंकिंग का आधार?

ग्लोबल ट्रांसपेरेंसी यह सर्वे मुख्य रूप से चार मानकों पर तैयार करती है जिनमें लोकतांत्रिक संस्थानों को मिलने वाला राजनीतिक चंदा, सरकारी संस्थाओं की स्वायत्तता, सेवाओं के बदले नकद भुगतान (रिश्वत) और पत्रकारों की सुरक्षा व उन पर होने वाले हमले। रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि 39 का स्कोर अभी भी 'खतरनाक' श्रेणी में आता है, जिसका अर्थ है कि भारत को अभी भ्रष्टाचार मुक्त होने के लिए लंबा सफर तय करना है। संस्था ने वैश्विक अस्थिरता, सशस्त्र संघर्ष और जलवायु संकट को भी भ्रष्टाचार बढ़ने के कारकों के रूप में रेखांकित किया है।

सबसे ज्यादा भ्रष्ट देश (सूची के अंतिम स्थान)

रैंक देश स्कोर
180 वेनेजुएला 10
181 सोमालिया 9
181 दक्षिण सूडान 9

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज