विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल (सोर्स- सोशल मीडिया)
विदेश

Makkah Drone Attack: मक्का की सुरक्षा पर भारत सख्त, सऊदी ने हूतियों को दी 'रेड लाइन' की चेतावनी

Makkah Drone Attack: सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का के पास हुए ड्रोन हमले की भारत ने कड़े शब्दों में निंदा की है तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा को रेड लाइन बताकर हूतियों को अब कड़ा संदेश दिया है।

प्रिया सिंह

Makkah Drone Attack India Statement: सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का के करीब हुए ड्रोन हमले पर भारत सरकार ने गहरा दुख और चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने आधिकारिक बयान जारी कर सऊदी अरब की संप्रभुता पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की।

भारत ने स्पष्ट किया कि आम नागरिकों और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाने वाली कोई भी कार्रवाई पूरी तरह से गलत है। विदेश मंत्रालय ने मध्य पूर्व क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल करने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से संयम बरतने की अपील की।

मक्का के प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में ड्रोन इंटरसेप्ट

बुधवार तड़के सऊदी अरब के एयर डिफेंस सिस्टम ने मक्का के प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर रहे एक संदिग्ध ड्रोन का पता लगाया। इसके बाद सुरक्षा बलों ने कार्रवाई करते हुए ड्रोन को मक्का की सीमा के पास हवा में ही इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया।

सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के प्रवक्ता तुर्की अल मलिकी ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे आतंकवादी और नापाक हरकत बताया। उन्होंने कहा कि पवित्र मस्जिदों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सऊदी अरब के लिए रेड लाइन है और इस मामले में किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

भारत ने मक्का के पास ड्रोन हमले पर जताई चिंता

भारत के विदेश मंत्रालय ने मक्का के पास हुए घटनाक्रम पर गहरा दुख और चिंता जताई। मंत्रालय ने सऊदी अरब की संप्रभुता के खिलाफ किसी भी कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि नागरिकों और बुनियादी ढांचे को खतरे में डालने वाली गतिविधियां स्वीकार्य नहीं हैं।

विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि मक्का दुनिया भर के करोड़ों मुसलमानों के लिए अत्यंत पवित्र धार्मिक स्थल है। ऐसे स्थान के करीब किसी हमले की घटना को बेहद संवेदनशील माना जाता है।

भारत ने सऊदी अरब की क्षेत्रीय सुरक्षा का समर्थन करते हुए मध्य पूर्व में शांति और स्थिरता बहाल करने के लिए कूटनीतिक प्रयासों और संयम की जरूरत पर जोर दिया।

सऊदी अरब और हूतियों के बीच बढ़ा तनाव

मक्का के पास ड्रोन घटना ऐसे समय सामने आई है, जब सऊदी अरब और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच तनाव और सैन्य टकराव जारी है। दोनों पक्षों के बीच संघर्ष के कारण क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति लगातार संवेदनशील बनी हुई है।

अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सारी ने दावा किया कि संगठन ने सऊदी अरब के एक F-15 फाइटर जेट को मार गिराया है। हूतियों के अनुसार, यमन के मारिब प्रांत में गश्त कर रहे इस विमान को सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल से निशाना बनाया गया। हालांकि, सऊदी अधिकारियों की ओर से फाइटर जेट को गिराए जाने के इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

मक्का घटनाक्रम के बाद क्षेत्रीय सुरक्षा पर चिंता

मक्का के पास ड्रोन इंटरसेप्ट की घटना ने मध्य पूर्व में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ाई है। पवित्र शहर के आसपास किसी भी सैन्य गतिविधि को बेहद संवेदनशील माना जाता है।

भारत ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल करने के लिए सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की है। वहीं, सऊदी अरब ने स्पष्ट किया है कि उसकी सीमाओं, पवित्र स्थलों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में वह सख्त रुख अपनाएगा।

PM Modi Birthday: इन योजनाओं से बदली करोड़ों लोगों की जिंदगी, जानिए आम आदमी को क्या मिला

UPI फीस को लेकर सियासत तेज, राहुल ने इंदिरा गांधी का नाम लेकर सरकार को लताड़ा, बोले- ट्रंप के सामने झुके PM

क्या है झीरम घाटी हत्याकांड? 13 साल बाद NIA कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला, सभी 10 दोषियों को फांसी की सजा

भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, खरगे ने PM मोदी को घेरा, बोले- सरकार की विदेश और व्यापार नीति बुरी तरह फेल

पीएम मोदी करेंगे सेमीकॉन इंडिया के पांचवें संस्करण का उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा