इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, (डिजाइन फोटो) 
विदेश

इमरान खान का अंत करीब? सिर्फ 24 घंटे में पाकिस्तान ने लिए 5 बड़े फैसले, देश में बढ़ी हलचल

Imran Khan Latest News: पाकिस्तान की सत्ता और सेना के बीच तनाव एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ एक बार फिर तेज कार्रवाई शुरू हो चुकी है।

अमन उपाध्याय

Pakistan News Hindi: पाकिस्तान की राजनीति में एक बार फिर उथल-पुथल की स्थिति बन गई है। जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ पिछले 24 घंटों के भीतर पांच बड़े कदम उठाए गए हैं। माना जा रहा है कि सेना चीफ़ आसिम मुनीर और पाकिस्तान की सत्ता प्रतिष्ठान अब इमरान खान के राजनीतिक अध्याय को क्लोज करने की रणनीति पर काम कर रहे हैं।

जियो टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) नेतृत्व को साफ संदेश दिया है कि अब सेना अपने खिलाफ कोई भी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेगी। यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब PTI लगातार सेना पर राजनीतिक दखल का आरोप लगा रही है। चेतावनी के तुरंत बाद सरकार से लेकर न्यायपालिका तक कई स्तरों पर तेजी से फैसले लिए गए।

संकट में इमरान खान

इमरान खान के मामले में पाकिस्तान सरकार अब किसी भी तरह की नरमी दिखाने के मूड में नहीं है। यही वजह है कि पिछले 24 घंटों के भीतर इमरान और उनसे जुड़े मामलों पर पांच कड़े कदम उठाए जा चुके हैं, जिनमें शामिल हैं-

1. इमरान खान की बहन आलिमा खान पर सख्त कार्रवाई

गुरुवार को पाकिस्तान की अदालत ने इमरान खान की बहन आलिमा खान को बड़ा झटका दिया। अदालत ने उनकी जमानत राशि को जब्त करने का आदेश दिया है। आलिमा कई मामलों में आरोपों का सामना कर रही हैं और PTI की सबसे सक्रिय आवाजों में शामिल हैं। माना जा रहा है कि सरकार का पहला लक्ष्य आलिमा को चुप कराना है, ताकि इमरान का नैरेटिव कमजोर हो सके।

2. पंजाब असेंबली का PTI पर बैन का प्रस्ताव

पंजाब असेंबली ने PTI को "शत्रु राष्ट्र का मोहरा" बताते हुए उस पर तत्काल प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पास किया है। इससे पहले इसी तरह का प्रस्ताव तहरीक-ए-लब्बैक के खिलाफ पास किया गया था, जिसके बाद पूरे देश में उस पर बैन लगा था। यह कदम PTI को औपचारिक रूप से प्रतिबंधित करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

3. पूर्व ISI चीफ फैज हामिद को 14 साल की सजा

इमरान खान के सबसे करीबी और प्रभावशाली सहयोगी माने जाने वाले पूर्व ISI प्रमुख फैज़ हामिद को सैन्य अदालत ने चार मामलों में दोषी ठहराया है। उन्हें 14 साल कैद की सजा सुनाई गई है। फैज पर सत्ता के दुरुपयोग, राजनीतिक हस्तक्षेप और संस्थानों को प्रभावित करने जैसे गंभीर आरोप थे। इसे इमरान खान के नेटवर्क को तोड़ने की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

4. इमरान से मुलाकात पर पूरा प्रतिबंध

पाकिस्तान के सूचना मंत्री अता तरार ने ऐलान किया कि अब किसी को भी इमरान खान से मुलाकात की इजाजत नहीं दी जाएगी। उनका दावा है कि इमरान हर मुलाकात में सेना के खिलाफ बयान देते हैं, जो "राष्ट्रहित के खिलाफ" बताया गया है। इस फैसले से इमरान की राजनीतिक गतिविधियों और संदेश प्रसारण पर लगभग पूरी तरह रोक लग जाएगी।

5. इमरान खान की जेल स्थानांतरण की तैयारी

प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ के सलाहकार राणा सनाउल्लाह ने संकेत दिया कि इमरान खान को जल्द ही एक नई जेल में शिफ्ट किया जा सकता है। उन्हें रावलपिंडी के ऐसे हाई-सिक्योरिटी जेल में भेजने पर विचार हो रहा है जहां PTI कार्यकर्ता आसानी से न पहुंच सकें। यह कदम सुरक्षा और राजनीतिक नियंत्रण दोनों कारणों से देखा जा रहा है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें