मृतक कपिल (फोटो- सोशल मीडिया) 
विदेश

खुले में पेशाब करने से टोका...तो मार दी गोली, अमेरिका में हरियाणा के युवक की हत्या से हड़कंप

US News: कैलिफोर्निया में मामूली विवाद के बाद एक अमेरिकी नागरिक ने हरियाणा के युवक कपिल की गोली मारकर हत्या कर दी। कपिल 2022 में डंकी रूट से अमेरिका पहुंचा था, उसने 45 लाख रुपये खर्च किए।

अक्षय साहू

Haryana Boy Murdered in California: अमेरिका के कैलिफोर्निया से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यह एक अमेरिकी व्यक्ति में मामूली सी बात पर बहस होने पर एक भारतीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक मृतक व्यक्ति हरियाणा के जिंद जिले का रहने वाला था और डंकी रूट के जरिए अच्छी जिंदगी की तलाश में अमेरिका में गया था।

26 वर्षीय कपिल साल 2022 में अमेरिका पहुंचने के लिए डंकी रूट का सहारा लिया था। इस खतरनाक और अवैध रास्ते से पनामा के जंगलों और मैक्सिको की दीवार फांदते हुए वे अमेरिका पहुंचे थे। इस सफर में उन्होंने करीब 45 लाख रुपये खर्च किए। कपिल के पिता खेती करते हैं, जबकि उनके चाचा रमेश की पिल्लूखेड़ा में ट्रैक्टर एजेंसी है। पढ़ाई के दौरान कपिल अपने चाचा के साथ जींद में रहते थे।

खुले में पेशाब करने को लेकर हुआ विवाद

कपिल कैलिफोर्निया में काम कर रहे थे। परिजनों के अनुसार, वहां एक दिन एक अमेरिकी मूल के अश्वेत युवक ने खुले में पेशाब करना शुरू किया। कपिल ने उसे ऐसा करने से रोका, तो विवाद बढ़ गया। गुस्से में आकर उस युवक ने कपिल पर गोलियां चला दीं, जिससे कपिल की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना से परिवार के सारे सपने चकनाचूर हो गए। अब परिजन कपिल का शव भारत लाने को लेकर परेशान हैं। बताया जा रहा है कि शव को भारत लाने में कम से कम 15 दिन लग सकते हैं। गांव में शोक का माहौल है और सभी इस दुखद घटना से स्तब्ध हैं।

क्या होता है डंकी रूट

डंकी रूट अमेरिका जाने का एक अवैध रास्ता है, जिसका इस्तेमाल करके लोग बिना वैध वीजा के विदेशों में घुसने के लिए करते हैं। इसमें व्यक्ति पारंपरिक वीजा प्रक्रिया को छोड़कर, कई देशों के रास्ते होते हुए जोखिम भरे तरीकों से अमेरिका जैसे देशों में घुसने की कोशिश करता है।

यह सफर मानव तस्करों और ट्रैवल एजेंट्स की मदद से किया जाता है, जिसमें लाखों रुपये खर्च होते हैं। अमेरिकी सरकार अवैध प्रवासियों पर सख्ती से कार्रवाई कर रही है और हर साल बड़ी संख्या में लोगों को उनके देश वापस भेजा जा रहा है।

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी