हैती पुलिस द्वारा हमले का फोटो। सोर्स: X
विदेश

हैती में हथियारबंद गैंग्स के खिलाफ बड़ा एक्शन, 34 बदमाश ढेर; ड्रोन से बरसाए विस्फोटक

Haiti Police: हैती की राजधानी पोर्ट-ऑ-प्रिंस में पुलिस ने हथियारबंद गैंग्स के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चलाया। इस कार्रवाई में 34 संदिग्ध मारे गए। आखिर कैसे अंजाम दिया गया यह अभियान और कौन-कौन शामिल था?

अमन कुमार पाण्डेय

Highlights

  • पोर्ट-ऑ-प्रिंस के मार्टिसेंट इलाके में हैती पुलिस का बड़ा सुरक्षा अभियान।

  • ऑपरेशन में एक्सप्लोसिव ड्रोन और प्राइवेट मिलिट्री कॉन्ट्रैक्टर की भूमिका।

  • विव अंसान्म गठबंधन से जुड़े गैंग्स और इलाके में उनके प्रभाव की पूरी कहानी।

Haiti Police Kill 34 Armed Gang Members: हैती की राजधानी पोर्ट-ऑ-प्रिंस में पुलिस ने हथियारबंद गैंग के खिलाफ कार्रवाई की। हैती पुलिस ने गुरुवार को एक बड़े ऑपरेशन में कम से कम 34 संदिग्ध हथियारबंद गैंग के सदस्यों को ढेर कर दिया। पुलिस ने यह कार्रवाई शहर के साथ-साथ आसपास के बड़े हिस्सों पर कब्जा जमाए बैठे गुटों को भगाने के लिए की है।

हैती की नेशनल पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह ऑपरेशन देश के पोर्ट-ऑ-प्रिंस के दक्षिणी छोर में स्थित रिहायशी क्षेत्र मार्टिसेंट में चलाया गया। पुलिस फोर्स ने बताया कि इस ऑपरेशन के दौरान कोई भी पुलिसकर्मी या आम नागरिक किसी भी प्रकार से घायल नहीं हुआ है। 

हैती पुलिस ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया

हैती पुलिस ने इस ऑपरेशन से संबंधित सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी रिलीज किया है। इस वीडियो में धुएं के भारी गुबार और एक इमारत ढहती हुई दिखाई दे रही है। पिछले महीने यानी अक्टूबर में हैती में सल्वाडोर के सैनिकों की तैनाती के बाद से भारी हथियारों से लैस गैंग्स के खिलाफ सुरक्षा ऑपरेशन्स में बहुत तेजी आई है।

दक्षिण-पश्चिमी इलाका मार्टिसेंट तीन गैंग के प्रभाव में है। इनमें ग्रान रैविन, तिब्वा और 5 सेगोंड शामिल है। जो विव अंसान्म गठबंधन का हिस्सा हैं। सिक्योरिटी एनालिस्ट्स के अनुसार अमेरिका ने इस गठबंधन को एक आतंकवादी संगठन घोषित किया हुआ है।

जानकारी के अनुसार, हैती पुलिस ने यह ऑपरेशन सरकार की टास्क फोर्स यानी विशेष दल के साथ मिलकर अंजाम दिया। यह टास्क फोर्स ब्लैकवाटर के संस्थापक एरिक प्रिंस की ओर से चलाए जा रहे एक प्राइवेट मिलिट्री कॉन्ट्रैक्टर के सपोर्ट से एक्सप्लोसिव ड्रोन्स का इस्तेमाल कर सुरक्षा मिशन चलाती है।

लतीफ भट को नसीब नहीं हुई गांव की मिट्टी; बौखलाया पाकिस्तान, शहबाज शरीफ ने आतंकी को बताया शहीद

नए साल से पहले सरकार ने BS-6 वाहन मालिकों को दी बड़ी राहत, जानें पुरानी गाड़ियों के मालिकों के लिए क्या बदला

Ahmedabad Plane Crash की जांच में कितना काम बाकी? सुप्रीम कोर्ट को केंद्र ने दिया जवाब, जानें क्या कहा?

मुंबई में केट मिडलटन का रॉयल रेड अवतार! आखिरी दिन ब्रिटिश डिजाइनर की ड्रेस में ढाया कहर

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी का बड़ा बयान, आतंकवाद बंद होने तक कोई चर्चा संभव नहीं; BJP पर भी बोला हमला