हमले की एक तस्वीर, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

गाजा में बरपा कहर! अब तक 59,000 से अधिक मौतें, इजरायल-हमास जंग हुई और भी भयानक

Israel Gaza Attack: इजरायल की तरफ से गाजा पर लगातार हमले जारी हैं। इजरायल और हमास के बीच चल रही इस भीषण लड़ाई में अब तक 59,000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, जबकि घायलों की संख्या एक लाख से...

अमन उपाध्याय

गाजा: इजरायल और हमास के बीच चल रही भीषण जंग का केंद्र बना गाजा अब पूरी तरह तबाही का निशान बन चुका है। इजरायली हमलों ने इस क्षेत्र को मलबे के ढेर में तब्दील कर दिया है। हर ओर टूट चुकी इमारतें और खंडहर नजर आते हैं।गाजा में पिछले 21 महीनों से चल रहे संघर्ष ने एक भीषण मानवीय त्रासदी को जन्म दिया है। गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, 7 अक्टूबर 2023 से अब तक इस युद्ध में 59,029 लोगों की मौत हो चुकी है और 1,42,135 लोग जख्मी हुए हैं।

हालांकि मंत्रालय इन आंकड़ों में नागरिकों और लड़ाकों की अलग-अलग संख्या नहीं बताता, लेकिन उनके अनुसार मरने वालों में से आधे से अधिक महिलाएँ और बच्चे हैं। यह स्थिति गाजा में मानवीय संकट की गंभीरता को उजागर करती है।

हमास के शीर्ष कमांडर को किया ढेर

इजरायल का कहना है कि उसका निशाना केवल आतंकवादियों पर होता है, जबकि नागरिकों की मौत के लिए हमास जिम्मेदार है क्योंकि उसके लड़ाके आम नागरिकों के बीच छिपकर काम करते हैं और घनी आबादी वाले इलाकों से अपनी गतिविधियां चलाते हैं।

हाल ही में इजरायल ने गाजा में अपने सैन्य अभियान को और तेज किया है। इस बीच, इजरायली रक्षा बलों ने दावा किया है कि उन्होंने हमास के एक वरिष्ठ कमांडर बशर थाबेत को मार गिराया है। थाबेत संगठन के लिए हथियारों के निर्माण और अनुसंधान से जुड़ा हुआ था। इजरायली सेना का कहना है कि उन्होंने हमास के आतंकी ढांचे, सुरंगों और कई आतंकियों को भी निशाना बनाकर तबाह कर दिया है।

बैत हनून शहर पूरी तरह से बर्बाद

वहीं, इजरायली सेना के हालिया हमलों में गाज़ा का ऐतिहासिक बैत हनून शहर पूरी तरह से मिट्टी में मिल गया है। अब इस इलाके में कोई भी इमारत सलामत नहीं बची है। रविवार को इजरायली डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) द्वारा किए गए ताबड़तोड़ हमलों में बैत हनून में मौजूद 700 साल पुराने ऐतिहासिक ढांचे भी ध्वस्त हो गए। इस विनाश के बाद पूरा शहर मलबे और राख में तब्दील हो चुका है।

यह युद्ध 7 अक्टूबर 2023 को तब शुरू हुआ, जब हमास ने इजरायल पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में आतंकवादियों ने करीब 1,200 निर्दोष नागरिकों की जान ले ली और 251 लोगों को अगवा कर लिया। इसके जवाब में इजरायल ने सैन्य कार्रवाई शुरू की, जो अब तक जारी है।

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?