भारतीय पासपोर्ट से फिलीपींस गए थे बोंडी बीच आतंकी हमले के आरोपी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले का भारत से कनेक्शन! नए खुलासे से मचा हड़कंप, जांच में जुटी एजेंसियां

Sydney Terror Attack: ऑस्ट्रेलियाई जांच एजेंसियों ने पाया कि बोंडी हमले के आरोपी भारतीय पासपोर्ट पर कुछ हफ्ते पहले फिलीपींस गए थे, जिससे ISIS संबंधों की आशंका बढ़ी।

अक्षय साहू

Sydney Terror Attack India Connection: ऑस्ट्रेलिया के बोंडी बीच पर हुआ आतंकवादी हमला, जिसमें यहूदी समुदाय को निशाना बनाया गया था, अब एक नई जांच के केंद्र में है। फिलीपींस सरकार ने खुलासा किया है कि इस हमले के आरोपी पिता-पुत्र, नवीद अकरम (24 साल) और साजिद अकरम (50 साल) ने हमले से कुछ हफ्ते पहले भारतीय पासपोर्ट पर फिलीपींस की यात्रा की थी। इस जानकारी से ऑस्ट्रेलियाई जांच एजेंसियों की चिंता और बढ़ गई है।

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिलीपींस यात्रा के दौरान नवीद और साजिद ने वहां किससे मुलाकात की, कहां ठहरे और क्या गतिविधियां कीं, ये सभी सवाल जांच एजेंसियों के लिए महत्वपूर्ण हैं। साथ ही, यह भी पता लगाया जा रहा है कि उनकी यात्रा का मकसद क्या था-क्या यह सिर्फ सामान्य पर्यटन था या इसके पीछे कोई संदिग्ध संबंध था।

कार से ISIS से जुड़ा झंडा बरामद

बोंडी बीच हमले के बाद आरोपियों की कार से ISIS से जुड़ा एक झंडा और कुछ विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है, जिससे इस मामले को और गंभीर माना जा रहा है। जांच एजेंसियां अब यह जानने की कोशिश कर रही हैं कि इस हमले का संबंध ISIS या उसके एशियाई शाखा (ISEA) से तो नहीं है। हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने अब तक किसी आतंकवादी संगठन से सीधे संबंध की पुष्टि नहीं की है। फिलीपींस में आतंकी गुटों की सक्रियता पहले से ही मानी जाती रही है, जैसे अबू सय्याफ और ISIS से प्रेरित संगठन। ऐसे में नवीद और साजिद की फिलीपींस यात्रा को आतंकवाद से जुड़ी महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है। हालांकि इसे लेकर अभी कुछ कहना जल्दबाजी हो सकती है।

अहमद से मिले PM अल्बनीज

इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने अस्पताल जाकर अहमद अल अहमद से मुलाकात की और उन्हें ऑस्ट्रेलिया का सच्चा हीरो बताया। अहमद वहीं शख्स है जिसने आतंकी हमले के वक्त आतंकवादी से राइफल छीनकर कई लोगों की जान बचाई। जबकि वो खुद बुरी तरह से घायल हो गए थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलियाई जांच एजेंसियां हमले से जुड़े आरोपियों के डिजिटल डाटा, बैंक ट्रांजैक्शंस, मोबाइल डेटा और अंतरराष्ट्रीय संपर्कों की गहरी जांच कर रही हैं। इस मामले में अंतरराष्ट्रीय खुफिया एजेंसियों से भी सहयोग लिया जा रहा है। फिलीपींस के करीब 86,000 नागरिक सिडनी में रहते हैं, जिससे यह मामला न केवल ऑस्ट्रेलिया, बल्कि पूरे क्षेत्र की सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण बन गया है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें