एलन मस्क, (सीईओ, टेस्ला) 
विदेश

अमेरिका में ट्रंप को सीधी टक्कर देंगे एलन मस्क, नई राजनीतिक पार्टी का किया ऐलान

दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल एलन मस्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें बढ़ा दी है। कभी ट्रंप के करीबी रहे मस्क ने अब एक नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा कर दी है।

मनोज आर्या

वाशिंगटन: अमेरिका के 249वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बहुचर्चित 'वन बिग ब्यूटीफुल कानून' लागू कर दिया है। इसी बीच उनके पूर्व सहयोगी और उद्योगपति एलन मस्क ने 'अमेरिका पार्टी' के नाम से एक नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है। नई पार्टी का ऐलान करते हुए उन्होंने कहा कि अब अमेरिका के लोगों को एक पार्टी सिस्टम से मुक्ति मिलेगा। मस्क की इस घोषणा के बाद अमेरिका की राजनीति में हलचल मच गई है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए एलन मस्क ने नई राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा है। अपनी एक्स पोस्ट में हाल ही में आयोजित एक सर्वे के रिजल्ट का हवाला देते हुए उन्होंने लिखा कि आज अमेरिका पार्टी का गठन आपको आपकी स्वतंत्रता वापस दिलाने के लिए किया गया है। उन्होंने दावा किया कि सर्वेक्षण में 2:1 के अनुपात में जनता ने एक नए राजनीतिक विकल्प की इच्छा जताई है। आप एक नई राजनीतिक पार्टी चाहते हैं और अब ये राजनीतिक पार्टी आपके सामने है।

क्यों राजनीतिक पार्टी बनाने रहे हैं मस्क?

अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा करते हुए मस्क ने वर्तमान राजनीतिक व्यवस्था की आलोचना करते हुए कहा कि जब बात बर्बादी और भ्रष्टाचार से हमारे देश को दिवालिया बनाने की आती है तो हम एक-पार्टी सिस्टम में जी रहे हैं, लोकतंत्र में नहीं। उन्होंने ये भी कहा कि अमेरिका पार्टी का गठन आपके खोए हुए स्वतंत्रता को वापस लाने के लिए किया गया है। मस्क ने 4 जुलाई को अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान अपने प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोल पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपने फॉलोअर्स से पूछा- 'स्वतंत्रता दिवस ये पूछने का सबसे सही वक्त है कि क्या आप दो-पार्टी (कुछ लोग इसे एक-पक्षीय कहते हैं) सिस्टम से स्वतंत्रता चाहते हैं! क्या हमें अमेरिका पार्टी बनानी चाहिए?'

मस्क के समर्थन में 65 प्रतिशत लोगों ने किया वोट

बता दें कि एलन मस्क के इस एक्स पोल में 65.4 प्रतिशत लोगों ने 'हां' में वोट किया, जबकि 34.6% ने 'ना' कहा। मस्क ने इस मजबूत जनसमर्थन को पार्टी लॉन्च करने की प्रेरणा बताया और इसे दोनों प्रमुख दलों- रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक के प्रति जनता में बढ़ते असंतोष की प्रतिक्रिया के रूप में पेश किया। इससे पहले मस्क ने एक्स पर एक पोस्ट पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देने के बाद अमेरिका में तीसरी राजनीतिक पार्टी शुरू करने की संभावना का संकेत दिए थे, जिसमें कहा गया था- 'एलॉन द्वारा तीसरी पार्टी शुरू करना टेस्ला और स्पेसएक्स की तरह है। सफलता की संभावना कम है, लेकिन अगर पार्टी सफल हुई तो खेल पूरी तरह से बदल जाएगा।

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट