अफगानिस्तान में भूकंप, फोटो ( सो. सोशल मीडिया ) 
विदेश

अफगानिस्तान में मौत का तांडव! भूकंप से 250 लोगों की गई जान, 500 से ज्यादा घायल

Afghanistan Earthquake Latest News: मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अफगानिस्तान में आए भूकंप के कारण लगभग 250 लोगों की मौत हो गई और 500 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायल लोगों को तुरंत प्राथमिक इलाज के लिए...

अमन उपाध्याय

Earthquake News Today:  पूर्वी अफगानिस्तान में पाकिस्तान की सीमा के पास रविवार देर रात 6.0 तीव्रता का भूकंप आया, जिसकी जानकारी अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने दी। भूकंप का केंद्र नंगरहार प्रांत के जलालाबाद के पास था और इसकी गहराई 8 किलोमीटर दर्ज की गई।

नंगरहार प्रांत के स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता अजमल दरवेश ने बताया कि इस भूकंप में लगभग 250 लोगों की मौत हो गई और 500 से अधिक लोग घायल हुए हैं। साथ ही, कई क्षेत्रों में भारी तबाही भी हुई है।

250 लोगों की गई जान

भूकंप के झटकों ने लोगों में भारी डर और दहशत पैदा कर दी है। रविवार रात 12:47 बजे भूकंप आया, जिसकी शुरुआत 6.0 तीव्रता से हुई और बाद में 6.3 तीव्रता का और झटका महसूस किया गया। अफगानिस्तान के नांगरहार जन स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता नकीबुल्लाह रहीमी के अनुसार, इस भूकंप में शुरुआत में नौ लोगों की मौत हुई थी। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। हालांकि, समय के साथ मृतकों की संख्या काफी बढ़ गई और अब कुल 250 लोगों की जान जा चुकी है।

तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने इस घटना पर अपनी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने एक्स पोस्ट के माध्यम से कहा कि, "दुर्भाग्यवश, रात को आए भूकंप से हमारे कुछ पूर्वी प्रांतों में लोगों और संपत्ति को भारी नुकसान हुआ है। स्थानीय अधिकारी बचाव कार्य में जुटे हैं, और केंद्र तथा आस-पास के प्रांतों से मदद के दल भी पहुंच रहे हैं।"

इससे पहले भी लग चुके हैं झटके

अफगानिस्तान में अक्टूबर 2023 में भी 6.3 तीव्रता का भूकंप आया था। जिसके बाद कई तेज झटके महसूस किए गए। तालिबान सरकार का अनुमान है कि इस आपदा में कम से कम 4 हजार लोग मारे गए, जबकि संयुक्त राष्ट्र ने मृतकों की संख्या लगभग 1500 बताई। यह हाल के समय में अफ़ग़ानिस्तान में हुई सबसे गंभीर प्राकृतिक आपदा थी।

अफगानिस्तान में पिछले एक महीने में लगातार पांचवीं बार भूकंप आया है। यह क्षेत्र भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जाता है, इसलिए यहां अक्सर भूकंप के झटके महसूस होते रहते हैं। अभी 27 अगस्त को ही 5.4 तीव्रता, 17 अगस्त को 4.9 तीव्रता और 13 अगस्त को 4.2 तीव्रता (10 किलोमीटर की गहराई पर) का भूकंप दर्ज किया गया था। इसके अलावा, 8 अगस्त को भी 10 किलोमीटर की गहराई पर 4.3 तीव्रता का भूकंप आया था।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन