डोनाल्ड ट्रंप, व्लादिमिर पुतिन,वोलोदिमीर जेलेंस्की (फोटो- सोशल मीडिया) 
विदेश

ट्रंप ने पुतिन के साथ चुपके से फिक्स की मीटिंग, जेलेंस्की के भविष्य पर करेंगे फैसला

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के युद्ध के चौथे साल में, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की सीक्रेट मीटिंग की खबर आई हैष। ट्रंप ने रूस को युद्ध खत्म करने की धमकी दी है।

अक्षय साहू

Trump Putin Secret Meeting: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध चौथे साल में प्रवेश कर गया। इसी बीच खबर आ रही है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन जल्द ही एक सीक्रेट मीटिंग करने वाले है। हालांकि अभी ये साफ नहीं हुआ है कि दोनों नेताओं के बीच ये मीडिंग कहां, कब और कैसे होगी।

दोनों नेताओं के बीच मीटिंग की खबर ऐसे समय में सामने आई है जब ट्रंप रूस को शुक्रवार तक यूक्रेन के साथ युद्ध खत्म करने की धमकी दी है। ट्रंप ने इससे पहले रूस को 50 दिन का समय दिया था। लेकिन फिर बाद में उन्हें इसे कम करते 8 अगस्त तक कर दिया था। उन्होंने रूस को धमकी दी थी कि अगर वो युद्ध समाप्त नहीं करते हैं तो वो उस पर 100 प्रतिशत तक का टैरिफ लगा सकते हैं।

तय हो सकता है यूक्रेन युद्ध का भविष्य

राष्ट्रपति पुतिन के विदेश मामलों के सलाहकार यूरी उशाकोव ने पुष्टि की है कि बैठक का स्थान तय कर लिया गया है और दोनों देश बैठक की तैयारियों में जुटें हैं। यह बैठक ट्रंप के दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद उनकी पहली रूस यात्रा होगी। माना जा रहा है कि इस बैठक से 3 साल से अधिक समय से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध का भविष्य तय कर सकता है।

डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति बनने के बाद से ही रूस और यूक्रेन पर सीजफायर करने को लेकर दबाव बना रहे है। हालांकि अब तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकल पाया है। इस साल फरवरी में व्हाइट हाउस में ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच इसी मुद्दे को लेकर तीखी बहस भी हुई थी। लेकिन जेलेंस्की भी रूस की साथ युद्ध खत्म करने को लेकर राजी नहीं हुए।

जेलेंस्की को नहीं किया जाएगा शामिल

ट्रंप और पुतिन के बीच होने वाली मीटिंग की हैरान करने वाली बात ये है कि इसमें यूक्रेन को शामिल नहीं किया जाएगा, न ही उन्हें इस मीटिंग की जानकारी दी गई है। जबकि जेलेंस्की ने पहले ही साफ कर दिया था कि यूक्रेन के मुद्दे पर होने वाली किसी भी बैठक में उनकी मौजूदगी अनिवार्य है। इसके बावजूद यह बैठक सिर्फ अमेरिका और रूस के बीच ही होने जा रही है।

दिल्ली में पुलिस की गोली से घायल हुआ अमन गुर्जर, डी-कंपनी के कथित नेटवर्क से जुड़े तारों की जांच तेज

Aaj Ka Mausam: राजस्थान-MP में शीतलहर, UP-बिहार समेत मैदानी राज्यों में कोहरे का अलर्ट; 10°C से नीचे गिरा पारा

Indian Railway: ट्रेन में अब कम खाना मिलेगा, रेलवे ने मेन्यू आइटम घटाए; जानें क्या-क्या बदला?

संविधान दिवस: लोकतंत्र की आत्मा, समानता का संकल्प और हर भारतीय के अधिकारों की पहचान

प्रेमानंद महाराज की किडनी खराब है या नहीं? डॉक्टर ने किया बहुत बड़ा खुलासा