-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Us India Tariff War Trump Penalty All Detail Analysis
Donald के ‘Dhokhe’ पर भारत का पलटवार; ‘देशहित से समझौता नहीं’, इन सेक्टर्स पर पड़ेगी टैरिफ की मार
- Written By: सौरभ शर्मा
Donald Trump ने कल भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया। फैसले के पीछे ट्रंप की भारत को रूस से तेल का आयात न करने की सलाह को माना जा रहा है। आइये जानते है कि इससे किन सेक्टर पर ज्यादा प्रभाव पड़ेगा।

ट्रंप के डबल टैरिफ वॉर से किन सेक्टरों पर पड़ेगा असर
Trump India Tariff War: अमेरिकी राष्ट्रपति ले डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर आर्थिक दबाव बढ़ाने का भरसक प्रयास किया है। खुद को भारत का सबसे अच्छा दोस्त बताने वाले ट्रंप ने पहले से घोषित 25% बेस टैरिफ के साथ अब अतिरिक्त 25% टैरिफ लगा दी है। इस तरह भारत पर कुल टैरिफ 50% हो गया है। यह कदम ऐसे समय पर आया है जब भारत रूस से तेल आयात कर रहा है और इसी को लेकर अमेरिका ने पैनल्टी लगाई है। भारत ने इसे ‘अनुचित और तर्कहीन’ बताया है।
ट्रंप द्वारा यह टैरिफ 30 जुलाई को घोषित किया गया था, जो गुरुवार से लागू हो चुका है, लेकिन इससे कुछ घंटे पहले ही उन्होंने एक अन्य कार्यकारी आदेश जारी कर टैरिफ को डबल कर दिया। यह टैरिफ 21 दिन बाद प्रभाव में आएगा। भारत अब ब्राजील के बाद(50%) सबसे ज्यादा अमेरिकी टैरिफ झेलने वाला देश बन गया है। वहीं चीन पर सिर्फ 30% टैरिफ है और उसे 90 दिन की राहत दी गई है।
विदेश मंत्रालय का कड़ा जवाब, स्मार्टफोन और फार्मा को राहत
विदेश मंत्रालय ने कहा कि केवल भारत को टारगेट करना तर्कहीन है, जबकि कई देश रूस से व्यापार कर रहे हैं। भारत 140 करोड़ नागरिकों के हितों के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा। ट्रंप से जब पत्रकार ने पूछा कि क्या अमेरिका भी रूस से व्यापार करता है तो उन्होंने जवाब दिया, “मुझे नहीं पता।” जबकि भारत पहले ही बता चुका है कि अमेरिका रूस से यूरेनियम और खाद आयात करता है।
सम्बंधित ख़बरें
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
भारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
पार्टियां तोड़ते-तोड़ते एक दिन मोदी और शाह खुद एक-दूसरे को ही तोड़ देंगे! संजय राउत का भाजपा पर तीखा हमला
सकारात्मक पहलू यह है कि भारत से अमेरिका को स्मार्टफोन और फार्मा उत्पादों का निर्यात (2025 में कुल 1.78 लाख करोड़) पर अब भी टैरिफ शून्य है।
लेकिन अन्य कुछ प्रमुख क्षेत्रों पर भारी असर पड़ सकता है-
| उत्पाद | यूएस को निर्यात में दुनिया की हिस्सेदारी (%) | यूएस को निर्यात (₹ करोड़) | पहले टैरिफ (%) | पैनल्टी टैरिफ (%) | कुल टैरिफ (%) |
|---|---|---|---|---|---|
| डायमंड, गोल्ड | 40 | 87,730 | 2.1 | 25 | 52.1 |
| मशीनरी, मेकेनिकल | 20 | 58,779 | 1.3 | 25 | 51.3 |
| स्टील, एल्युमिनियम | 16.6 | 41,233 | 1.7 | 50 | 51.7 |
| पेट्रोलियम उत्पाद | 4.3 | 35,969 | 6.9 | 0 | 6.9 |
| टेक्सटाइल | 48.4 | 26,319 | 9 | 25 | 59 |
| कपड़े, सिले हुए | 34.5 | 23,687 | 13.9 | 50 | 63.9 |
| अन्य | 19.8 | 1.07 लाख | – | – | – |
(सोर्स: GTRI, वर्ष 2025 के अनुमानित आंकड़े)
आगे की रणनीति: नई डील और तकनीकी मजबूती
भारत के 190 से अधिक देशों से व्यापारिक संबंध हैं और 235 देशों को निर्यात करता है। यूरोपीय संघ, न्यूजीलैंड, ओमान, चिली और पेरू से ट्रेड डील पर बातचीत चल रही है। 24 जुलाई को भारत-ब्रिटेन एफटीए हो चुका है। दोनों देश 2030 तक व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य रख चुके हैं।
यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा, CRPF जवानों से भरी बस खाई में गिरी; 3 की मौत,15 घायल
अजीत डोभाल रूस में हैं जहां वे ऊर्जा और रक्षा पर बात कर रहे हैं। अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ भी पुतिन से युद्ध पर बातचीत के लिए मॉस्को पहुंचे हैं। 24 अगस्त को अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल भारत आएगा और ट्रेड डील के छठे दौर की बातचीत होगी। भारत अब वैल्यू ऐडिशन और क्वालिटी प्रोडक्ट पर ध्यान देकर चीन की तरह बिना डील के भी एक्सपोर्ट बढ़ाने की रणनीति बना रहा है।
Us india tariff war trump penalty all detail analysis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भंडारा में शालाएं खुलीं लेकिन 50 स्कूलों से शिक्षक ही गायब: शिक्षा समिति ने भर्ती के लिए पारित किया प्रस्ताव
Jul 02, 2026 | 04:54 PMवंदे मातरम विवाद: कांग्रेस की दोनों महिला पार्षदों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
Jul 02, 2026 | 04:54 PMअटल टनल के पास तेज रफ्तार कार का खौफनाक हादसा, सरियों में जा घुसी गाड़ी; वीडियो देख सहम गए लोग
Jul 02, 2026 | 04:51 PMअंबरनाथ में बिल्डर से परेशान होकर 192 फ्लैटधारकों ने किया 6 जुलाई से भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान
Jul 02, 2026 | 04:49 PMमुंबई में बारिश से तबाही: IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, 99 से अधिक पेड़ उखड़े, पालघर में स्कूल बंद
Jul 02, 2026 | 04:41 PMइस बार कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन का पर्व? जानें सही तारीख, राखी बांधने का शुभ समय और भद्रा का पूरा सच
Jul 02, 2026 | 04:40 PMगड़चिरोली में बारिश शुरू होते ही खरीफ बुआई तेज: जिले में 14,676 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध, यूरिया का संकट नहीं
Jul 02, 2026 | 04:40 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














