दिल्ली में पुलिस की गोली से घायल हुआ अमन गुर्जर, डी-कंपनी के कथित नेटवर्क से जुड़े तारों की जांच तेज

दिल्ली में पुलिस की गोली से घायल हुआ अमन गाजी, डी-कंपनी के कथित नेटवर्क से जुड़े तारों की जांच तेज
Aman Gurjar
अमन गुर्जरसोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

राजधानी दिल्ली में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच आमना-सामना हो गया। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में हुई मुठभेड़ में अमन गुर्जर गोली लगने से घायल हो गया।

पुलिस ने उसे मौके पर काबू में लेने के बाद उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। अमन का नाम डी-कंपनी के कथित शूटर नसीम दुर्रानी से जुड़ने के बाद यह मामला जांच एजेंसियों के लिए भी अहम हो गया है।

पुलिस को अमन गुर्जर की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद स्पेशल स्टाफ की टीम ने इलाके में निगरानी बढ़ाई थी। इसी दौरान पुश्ता रोड के नजदीक पुलिस टीम ने उसे घेरने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने गोलीबारी शुरू कर दी। हालात को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान अमन गुर्जर के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस की शुरुआती जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ में आरोपी की तरफ से चार राउंड फायर किए गए, जबकि पुलिस टीम ने पांच राउंड गोलियां चलाईं। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सतर्कता बरती गई।

खबर को अपडेट की जा रही है।

नसीम दुर्रानी से कनेक्शन की पड़ताल

इस पूरे घटनाक्रम में अमन गुर्जर का कथित तौर पर डी-कंपनी से जुड़े शूटर नसीम दुर्रानी के संपर्क में होना जांच का प्रमुख पहलू है। नसीम दुर्रानी बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़ के दौरान मारा गया था। जांच में यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दोनों के बीच किस तरह के संबंध थे और क्या उनका कोई साझा आपराधिक नेटवर्क सक्रिय था।

कपिल मिश्रा के कार्यालय के बाहर फायरिंग से भी जुड़ रहे तार

जांच एजेंसियां दिल्ली में मंत्री कपिल मिश्रा के कार्यालय के बाहर हुई गोलीबारी की घटना में भी अमन गुर्जर की कथित भूमिका की पड़ताल कर रही हैं। पुलिस यह जानने में जुटी है कि इस घटना की योजना बनाने, उसे अंजाम देने और इसमें शामिल लोगों के बीच किस तरह का संपर्क था।

अमन गुर्जर से पूछताछ के जरिए पुलिस को उसके अन्य सहयोगियों, आपराधिक संपर्कों और संभावित नेटवर्क के बारे में जानकारी मिलने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है। आने वाले दिनों में पूछताछ और जांच से इस कथित नेटवर्क की कई अहम कड़ियां सामने आ सकती हैं।

खबर अपडेट की जा रही है।