अशोक नगर में लॉरेंस गैंग का एनकाउंटर, फोटो (सो. सोशल मीडिया)  
विदेश

बिश्नोई गैंग पर कसेगा शिकंजा? कनाडा में आतंकी संगठन घोषित करने की उठी मांग

lawrence bishnoi gang in Canada: ब्रिटिश कोलंबिया के बाद अब अलबर्टा प्रांत के प्रीमियर ने भी कनाडाई सरकार से आग्रह किया है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग को आतंकवादी संगठन घोषित किया जाए।

अमन उपाध्याय

ओटावा: कनाडा में लॉरेंस बिश्नोई गैंग को आतंकवादी संगठन घोषित करने की मांग तेज हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार, अलबर्टा प्रांत की प्रमुख डेनियल स्मिथ और पब्लिक सेफ्टी मिनिस्टर माइक एलिस ने कहा है कि यह गैंग कनाडा में हिंसा, ड्रग तस्करी, फिरौती वसूलने और टारगेट किलिंग जैसी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है। उन्होंने बताया कि इस गैंग का नेटवर्क न केवल कनाडा बल्कि दुनियाभर में फैला हुआ है।

अधिकारियों के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह देश की कानून व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा बन चुका है, जिसे रोकने के लिए सख्त कदम उठाना बेहद जरूरी है। इससे पहले ब्रिटिश कोलंबिया के प्रीमियर डेविड एबी भी इसी तरह की मांग सरकार के सामने रख चुके हैं।

वसूली के कई मामलों में बिश्नोई गैंग का नाम

पिछले हफ्ते कनाडा के पब्लिक सेफ्टी मंत्री आनंद सांगरी ने कहा था कि यह मामला संबंधित एजेंसियों के ध्यान में लाया गया है। हालांकि, कोई भी निर्णय कानूनी प्रक्रिया और जांच के बाद ही लिया जाएगा। गौरतलब है कि ब्रिटिश कोलंबिया, अलबर्टा और ओंटारियो में जबरन वसूली के कई मामलों में बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया है।

बिश्नोई गैंग के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की अपील

ब्रिटिश कोलंबिया में कंबाइंड फोर्स के प्रवक्ता ने कहा है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग उनके रिकॉर्ड में इतनी अहमियत नहीं रखता कि उसे आतंकी संगठन घोषित करने पर विचार किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब तक कोई ऐसा मामला सामने नहीं आया है जो यह दर्शाए कि लॉरेंस बिश्नोई का कनाडा में किसी आपराधिक गिरोह से कोई सीधा जुड़ाव रहा हो।

उनका नाम कभी किसी बड़ी जांच में उभरकर नहीं आया। हालांकि, भारत ने बिश्नोई गैंग के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की अपील की है। इसमें कनाडा में रह रहा सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बरार भी शामिल है, जिसने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी।

भारत में लगा है ये आरोप

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम भारत में कैद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ा है, जो कई चर्चित आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है। इस गैंग पर देश की जानी-मानी हस्तियों और कारोबारियों से वसूली की धमकी देने के आरोप लगे हैं। बताया जाता है कि इसमें विदेशी नेटवर्क की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित

असम में बाल विवाह के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन! राज्य में 500 से अधिक लोगों पर पुलिस का शिकंजा

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया