लॉरेंस बिश्नोई, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

कनाडा में फिर गूंजी गोलियां, पंजाबी सिंगर चन्नी नट्टन के घर फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

Lawrence Bishnoi Gang News: कनाडा में पंजाबी सिंगर चन्नी नट्टन के घर पर फायरिंग हुई। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य गोल्डी ढिल्लों ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए सिंगर्स को चेतावनी दी।

अमन उपाध्याय

Canada Firing News: कनाडा में लगातार हो रही गोलीबारी की घटनाओं ने एक बार फिर दहशत मचा दी है। ताजा मामला पंजाबी गायक चन्नी नट्टन के घर के बाहर हुई फायरिंग का है, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। गैंग के सदस्य गोल्डी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह हमला किसी निजी दुश्मनी के कारण नहीं, बल्कि चेतावनी के तौर पर किया गया है।

ढिल्लों के अनुसार, इस फायरिंग के पीछे का कारण गायक सरदार खेहरा हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी सिंगर आगे चलकर सरदार खेहरा के साथ कोई काम या संबंध रखेगा, वह अपने नुकसान का खुद जिम्मेदार होगा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि गैंग भविष्य में सरदार खेहरा को गंभीर नुकसान पहुंचाने की योजना बना रहा है।

चन्नी नट्टन से नहीं निजी दुश्मनी

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कहना है कि चन्नी नट्टन से उनका कोई व्यक्तिगत झगड़ा नहीं है। हमला सिर्फ उन्हें यह संदेश देने के लिए किया गया कि वे सरदार खेहरा से दूरी बनाए रखें। गैंग ने अन्य कलाकारों को भी चेतावनी दी है कि यदि उन्होंने खेहरा से संबंध बनाए रखे, तो उन्हें भी गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

कनाडा में बढ़ रही गैंगवार की घटनाएं

हाल के महीनों में कनाडा में हिंसक घटनाओं में तेजी आई है। कुछ दिन पहले गैंगस्टर रोहित गोदारा से जुड़े तीन लोगों महिंदर सरन दिलाना, राहुल रिनाऊ और विक्की पहलवान ने सोशल मीडिया पर एक ऑनलाइन कबूलनामा जारी कर कनाडा में तेज़ी कहलों नाम के व्यक्ति पर गोली चलाने की बात स्वीकार की थी। इसके साथ उसने चेतावनी भी दी कि यह तो बस शुरुआत है अगर वह समझ जाता है तो ठीक है नहीं, तो अगली बार हम उसे खत्म कर देंगे।

लॉरेंस के बढ़ते दुश्मन

लॉरेंस बिश्नोई गैंग भी खुद भी हमलों का शिकार हो रही है। हाल ही में अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुई गोलीबारी में गैंग का सदस्य बनवारी गोदारा मारा गया था। इस हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर रोहित गोदारा ने ली थी। उसने सोशल मीडिया पर दावा किया कि हमला लॉरेंस गैंग के सदस्य हरि बाक्सर पर किया गया था। इस दौरान हरि बाक्सर गंभीर रूप से घायल हुआ, जबकि बनवारी की मौके पर मौत हो गई।

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी

Ravneet Bittu Detained: लुधियाना में रवनीत बिट्टू हिरासत में, CM भगवंत मान के काफिले के सामने दिखाए टमाटर-अंडे

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट