कैलिफोर्निया में दिवाली से पहले मिला भारतीयों को तोहफा, राज्य ने घोषित किया 'स्टेट हॉलिडे'

California Diwali Gift 2025: अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य ने दिवाली को आधिकारिक रूप से स्टेट हॉलिडे घोषित कर दिया है। राज्य के गवर्नर गेविन न्यूसम ने इस संबंध में एक बिल पर हस्ताक्षर किए हैं।
america california declares diwali state holiday
कैलिफोर्निया में दिवाली से पहले मिला भारतीयों को तोहफा, ( एआई फोटो )
Published on
Updated on

America Diwali holiday: भारतीय प्रवासियों के लिए एक बड़ी खुशी की खबर है। कैलिफोर्निया ने अब दिवाली को आधिकारिक राजकीय अवकाश के रूप में मान्यता दे दी है। इस घोषणा के साथ कैलिफोर्निया अमेरिका का तीसरा ऐसा राज्य बन गया है, जहां भारत के इस प्रमुख त्योहार को सार्वजनिक छुट्टी के रूप में मनाया जाएगा। गवर्नर गेविन न्यूसम ने विधानसभा सदस्य ऐश कालरा द्वारा पेश किए गए दिवाली अवकाश के बिल पर अपने हस्ताक्षर किए हैं।

कैलिफोर्निया में दिवाली को आधिकारिक राजकीय छुट्टी बनाने वाला ‘एबी 268’ नामक बिल विधानमंडल के दोनों सदनों से पारित हो गया है और अब इसका अंतिम निर्णय गवर्नर गेविन न्यूसम के हाथ में है। कैलरा ने पिछले महीने कहा था कि कैलिफोर्निया में भारतीय अमेरिकी समुदाय की संख्या सबसे अधिक है और दिवाली को राजकीय अवकाश घोषित करने से लाखों निवासियों तक इसका महत्व पहुंचेगा। इससे राज्य की विविध संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और अधिक लोग इसे अपनाने में प्रोत्साहित होंगे।

दिवाली को आधिकारिक राजकीय अवकाश के रूप में मान्यता

कालरा ने कहा कि दिवाली समाज में सद्भाव, शांति और नवीनीकरण का संदेश लेकर आती है और इसे सभी समुदायों को एक साथ जोड़ने के रूप में मनाना चाहिए। उनका मानना है कि कैलिफोर्निया को दिवाली और इसकी विविधता को अपनाना चाहिए, न कि इसे नजरअंदाज करना चाहिए। अक्टूबर 2024 में पेंसिल्वेनिया पहला राज्य बना जिसने दिवाली को आधिकारिक राजकीय अवकाश के रूप में मान्यता दी। इसके बाद इस साल कनेक्टिकट ने भी दिवाली को राजकीय अवकाश घोषित किया है। वहीं, न्यूयॉर्क सिटी में सरकारी स्कूलों में दिवाली पर छुट्टी दी जाती है।

प्रवासी संगठन उत्साह के साथ कर रहे स्वागत

कैलिफोर्निया में दिवाली को राजकीय अवकाश घोषित करने के फैसले का सामुदायिक नेता और प्रमुख प्रवासी संगठन बड़े उत्साह के साथ स्वागत कर रहे हैं। गैर-लाभकारी संस्था ‘इंडियास्पोरा’ ने कहा कि यह कदम न केवल दिवाली की सांस्कृतिक समृद्धि को मान्यता देता है, बल्कि पूरे अमेरिका में भारतीय अमेरिकी समुदाय की स्थायी भागीदारी और प्रभाव को भी उजागर करता है। ‘इंडियास्पोरा’ के संस्थापक और अध्यक्ष एमआर रंगास्वामी ने बयान में कहा कि यह ऐतिहासिक निर्णय उन भारतीय अमेरिकियों की पीढ़ियों का सम्मान है, जिन्होंने कैलिफोर्निया की प्रगति और सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com