इशाक अली खान पन्ना की पोस्टमार्टम रिपोर्ट (सोर्स:-सोशल मीडिया) 
विदेश

बांग्लादेशी अवामी लीग के नेता की गला घोंटकर की थी हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

बांग्लादेश के अवामी लीग के नेता इशाक अली खान पन्ना के हत्या मामले में बड़ी बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि उनकी गला घोंटकर हत्या की गई थी।

शुभम पाठक

ढाका:बांग्लादेश के अवामी लीग के नेता इशाक अली खान पन्ना के हत्या मामले में बड़ी बात सामने आई है, जहां पोस्टमार्टम से पता चला है कि उनकी गला घोंटकर हत्या की गई थी। इस घटना के बारे में एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पन्ना का शव इस सप्ताह की शुरुआत में मेघालय में पाया गया था। अधिकारी ने बताया कि शव में सिर पर चोट के निशान थे।

पन्ना का क्षत-विक्षत शव लोगों को 26 अगस्त को बांग्लादेश सीमा से लगभग 1.5 किमी दूर पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले के डोना भोई गांव में एक बागान में मिला था। पासपोर्ट के आधार पर अवामी लीग नेता की पहचान की गई थी। अवामी लीग की प्रमुख नेता शेख हसीना हैं जिन्होंने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था और भारत आ गई थीं।

अधिकारी ने दी जानकारी

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार पन्ना की मौत दम घुटने से हुई। उनकी सांस की नली पर दबाव डाला गया। फॉरेंसिक साइंस प्रयोगशाला की रिपोर्ट से इस मामले में और अधिक जानकारी मिलेगी।'पोस्टमार्टम पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले के खलीहरियात सिविल अस्पताल में किया गया। इसके साथ ही अधिकारी ने कहा शरीर पर घाव के निशान थे। माथे पर चोट के निशान। इन निशानों से पता चलता है कि मरने से ठीक पहले उन्होंने संघर्ष किया था। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि सरकार पन्ना के परिवार के सदस्यों की ओर से उचित राजनयिक माध्यम से संपर्क किए जाने का इंतजार कर रही है ताकि शव उन्हें सौंपा जा सके।

कौन है इशाक अली खान?

जानकारी के लिए बता दें कि इशाक अली खान बांग्लादेश छात्र लीग' के पूर्व महासचिव और पीरोजपुर जिले से आवामी लीग के प्रमुख सदस्य थे। सूत्रों ने बताया कि पांच अगस्त को शेख हसीना सरकार के पतन के बाद से वह फरार थे। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, हो सकता है कि सीमा पार करने की कोशिश के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा हो। हालांकि पुलिस ने कहा कि ऐसी भी खबरें है जिनमें उनके और ‘बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश' (बीजीबी) के बीच गोलीबारी की आशंका जताई गई है।

ECI-SIR Row Live: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई बड़े नेता

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, लखनऊ से लेकर पटना तक विरोध प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

PM Modi Deepfake Case: अश्लील फोटो वायरल करने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची महिला, सोशल मीडिया से हटाने की मांग

गद्दारों को पहला जूता मैं ही मारूंगा, संजय राउत ने ज्ञानेश कुमार पर बाेला हमला, अभिजीत दिपके का किया समर्थन

Make in India के 12 साल, PM मोदी बोले- भारत में ज्यादा उत्पादन और निवेश, हर सेक्टर में आया बदलाव