बांग्लादेश चुनाव, फोटो (सो.सोशल मीडिया) 
विदेश

बांग्लादेश चुनाव: NCP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची; 125 सीटों पर उतारे दावेदार

Bangladesh NCP Candidate List: बांग्लादेश में 2025 के आम चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। एनसीपी ने 125 सीटों पर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुनावी माहौल गर्म कर दिया है।

अमन उपाध्याय

Bangladesh Election News: बांग्लादेश में अगले साल होने वाले आम चुनाव से पहले सियासी गतिविधियां बेहद तेज हो गई हैं। सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने चुनावी रणनीतियों पर काम शुरू कर दिया है और प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया भी तेज हो गई है।

इसी बीच नेशनल सिटीजन पार्टी (एनसीपी) ने 13वें राष्ट्रीय संसदीय चुनाव के लिए अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर राजनीतिक माहौल में नई गर्मी पैदा कर दी है।

प्रत्याशियों के नाम घोषित

एनसीपी के सदस्य-सचिव अख्तर हुसैन ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में 125 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित किए। पार्टी की कन्वीनर नाहिद इस्लाम ढाका-11 से चुनाव लड़ेंगी, जबकि अख्तर हुसैन स्वयं रंगपुर-4 से मैदान में उतरेंगे। इसके साथ ही नसीरुद्दीन पटवारी को ढाका-18, सरजिस आलम को पंचगढ़-1 और हसनत अब्दुल्ला को कुमिला-4 सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। तस्नीम जारा ढाका-9 से और अब्दुल हन्नान मसूद नोआखली-6 से चुनाव लड़ेंगे।

उम्मीदवारी पर टिप्पणी करना जल्दबाजी

घोषणा से पहले, एनसीपी चुनाव समिति के प्रमुख नसीरुद्दीन पटवारी ने मतदाताओं से अपील की कि वे जनमत संग्रह में हां के पक्ष में मतदान करें। उन्होंने पार्टी उम्मीदवारों को निर्देश दिया कि वे पार्टी के चुनाव चिह्न शपला कोली (वाटर लिली कली) और जनमत संग्रह अभियान को एक साथ मजबूती से आगे बढ़ाएं। पटवारी ने यह भी स्पष्ट किया कि दो संभावित दावेदार आसिफ महमूद शोजिब भुइयां और महफूज आलम अभी तक अपने सलाहकार पदों से इस्तीफा नहीं दे पाए हैं। ऐसे में उनकी उम्मीदवारी पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी।

सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत

एनसीपी की कन्वीनर नाहिद इस्लाम ने बताया कि जारी की गई सूची शुरुआती चरण की है और आने वाले दिनों में और नाम शामिल किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी उम्मीदवार के खिलाफ शिकायत मिलने पर या अनुशासनहीनता की स्थिति में पार्टी बदलाव करने में संकोच नहीं करेगी।

गठबंधन राजनीति पर बात करते हुए नाहिद इस्लाम ने कहा कि एनसीपी देश की सभी 300 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की योजना बना रही है, जिसके बाद गठबंधन सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत की जाएगी।

इसी बीच चुनाव आयोग ने संकेत दिया है कि चुनाव की तारीखों का ऐलान इस सप्ताह किसी भी दिन किया जा सकता है। अभी तक आधिकारिक तारीख घोषित नहीं हुई है, लेकिन आयोग ने मतदान समय एक घंटे बढ़ाने का निर्णय लिया है। इससे यह साफ है कि बांग्लादेश में चुनावी तैयारियों ने अब पूरी रफ्तार पकड़ ली है।

Rahul Gandhi Indore: आज छात्रों की गूंज में युवाओं से राहुल गांधी का सीधा संवाद, शिक्षा-रोजगार पर होगी बात

अमेरिका को मिला भारत और चीन पर 100% टैरिफ लगाने का अधिकार, ट्रंप ने बिल पर दस्तखत कर दी मंजूरी

भारतीय सेना ने देश में ही क्यों चलाया था सैन्य अभियान? आजादी से जुड़े हैं तार, क्या है ऑपरेशन पोलो की कहानी

Sunita Williams भारत की वो बेटी जिसने दो बार मनाया अतंरिक्ष में जन्मदिन, प्रेरणा से भरी है कहानी

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज