- Hindi News »
- Jharkhand »
- Jmm Bjp New Alliance Speculation How Many Seats Required To Form Government In Jharkhand
झारखंड में JMM-BJP गठबंधन की बनेगी सरकार? साथ आए तो कितनी हो जाएंगी सीटें, समझें सियासी समीकरण
JMM BJP News: झारखंड में राजनीतिक बदलाव की अटकलें तेजी से चल रही हैं। कहां जा रहा है कि महागठबंधन में टूट हो सकती है। अटकलें हैं कि जेएमएम कांग्रेस का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम सकती है।
- Written By: अर्पित शुक्ला

हेमंत सोरेन, अमित शाह (File Photo)
Jharkhand Politics: बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा। चुनाव से पहले भी कुछ ऐसा हुआ था, जिसकी कीमत अब महागठबंधन को चुकानी पड़ रही है। दरअसल, बिहार चुनाव में एक भी सीट पर चुनाव लड़ने का मौका न मिलने पर जेएमएम ने नाराज़गी जताई थी। इसी नाराज़गी के बाद अब सीएम सोरेन अपनी पत्नी के साथ दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। इसी दौरान यह अटकलें तेज हो गई हैं कि हेमंत सोरेन बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बना सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो बीजेपी और जेएमएम की कुल सीटें कितनी होंगी और नया राजनीतिक समीकरण कैसा बनेगा? आइए समझते हैं।
साल 2024 में झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए थे। इन चुनावों में जेएमएम और कांग्रेस के नेतृत्व वाले महागठबंधन ने शानदार जीत दर्ज की थी। महागठबंधन ने 81 में से 56 सीटें जीती थीं। इनमें 34 सीटें जेएमएम की, 16 कांग्रेस की, 4 राजद की और 2 लेफ्ट पार्टियों की थीं। अब अगर जेएमएम महागठबंधन से अलग होकर बीजेपी के साथ सरकार बनाता है, तो पूरा समीकरण बदल जाएगा।
चूंकि जेएमएम के पास 34 सीटें हैं और बीजेपी के पास 20, दोनों मिलकर 54 सीटें हो जाएंगी। झारखंड में सरकार बनाने के लिए 42 सीटों की जरूरत होती है, यानी बीजेपी और जेएमएम मिलकर आराम से सरकार बना सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सन एंटरप्राइज के MD जॉय कामदार गिरफ्तार, कोलकाता में ED की बड़ी रेड! डिप्टी कमिश्नर भी रडार पर
श्रीनगर एयरपोर्ट पर दो अमेरिकी नागरिक हिरासत में, बैग से मिला सैटेलाइट फोन; हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
बिंदी-तिलक विवाद में लेंसकार्ट का यूटर्न, माफी मांगते हुए जारी की नई गाइडलाइन
TCS के बाद D-Mart में धर्मांतरण का खेल…अश्विन के मुस्तफा बनने से मचा बवाल, सहकर्मी ने बनाया था दबाव!
पूरा एनडीए साथ आया तो कैसा बदलेगा समीकरण
अगर जेएमएम के साथ पूरा एनडीए खेम भी जुड़ जाता है, तो 34 जेएमएम की सीटें, 20 बीजेपी की सीटें और आजसू, एलजेपी तथा जेडीयू की एक-एक सीटें जोड़कर कुल 57 सीटें हो जाएंगी। इस तरह महागठबंधन से अलग होकर जेएमएम एनडीए का हिस्सा बन सकता है और नई सरकार बन सकती है। हालांकि, जेएमएम की ओर से अब तक ऐसी किसी संभावना को पूरी तरह नकारा गया है।
यह भी पढ़ें- 10 दिन के अंदर BJP को मिलेगा नया अध्यक्ष! फाइनल हो गया नाम, बस ऐलान का है इंतजार
वहीं इन अटकलों पर झारखंड की मंत्री और कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह ने कहा, “मुझे लगता है कि इन अंदाज़ों पर रोक लगनी चाहिए। यह डेमोक्रेसी के लिए अच्छा नहीं है। राज्य में महागठबंधन को बहुत मज़बूत और एकतरफ़ा जनादेश मिला है। यहां इस तरह की अफवाहें फैलाने की कोशिश, मेरा मानना है, बिल्कुल गलत है।”
Jmm bjp new alliance speculation how many seats required to form government in jharkhand
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुल्लांपुर में आया प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली के नाम का तूफान, लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रच दिया इतिहास
Apr 19, 2026 | 10:27 PM6,6,6,6,6…, प्रियांश-कोनोली ने मारक्रम को बनाया निशाना, एक ही ओवर में कूट डाले रिकॉर्ड तोड़ रन
Apr 19, 2026 | 10:16 PMएस. जयशंकर ने किया राष्ट्रपति ली का भव्य स्वागत, कहा- द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने का संकल्प सराहनीय
Apr 19, 2026 | 10:09 PMसाइबर ठगी का भंडाफोड़, हैदराबाद पुलिस ने 52 साइबर अपराधी, 32 बैंक अफसरों को किया गिरफ्तार
Apr 19, 2026 | 10:06 PMडिजिटल अरेस्ट फ्रॉड पर लगेगी लगाम, CBI लॉन्च करेगा ‘अभय’ AI चैटबॉट
Apr 19, 2026 | 10:02 PMक्या रील की कीमत जान से ज्यादा है? मऊगंज में स्टंटबाजी के दौरान 3 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 10:01 PMसावधान! चुनाव में ‘फेक न्यूज’ और ‘Deepfake’ फैलाया तो खैर नहीं; चुनाव आयोग करेगा कार्रवाई
Apr 19, 2026 | 10:00 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी का बंगाल प्लान: ‘0’ बिजली बिल का किया वादा, TMC को बताया विकास का रोड़ा! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:33 PM
क्यों लाखों फॉलोअर्स और शोहरत छोड़ संन्यासी बनीं हर्षा ऋचरिया? जानें इस बड़े फैसले की वजह! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:13 PM
ओबीसी से लेकर परिसीमन तक…PM Modi ने विपक्ष के हर वार का दिया करारा जवाब, कहा- हम झुकेंगे नहीं
Apr 19, 2026 | 01:54 PM
ASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PM
UP News: 10 हजार रुपये जमा फिर भी 4 हजार बकाया? बिजली बिल के खेल में फंसा आम आदमी
Apr 18, 2026 | 10:32 PM
शर्मनाक! हाथ में सिगरेट, टेबल पर शराब और मास्टर जी जांच रहे बोर्ड की कॉपियां; देखिए VIDEO
Apr 18, 2026 | 10:17 PM














