मादुरो के पायलट को खरीदने में लगा था अमेरिका, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

फेल हुआ US का गुप्त ऑपरेशन, मादुरो के पायलट को खरीदने में लगा था अमेरिका, सीक्रेट मिशन का खुलासा

US Venezuela Dispute: अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक अमेरिकी एजेंट ने राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के निजी पायलट को गुप्त रूप से अपनी तरफ मिलाने की...

अमन उपाध्याय

US intelligence Agency Mission:  अमेरिका और वेनेजुएला के बीच राजनीतिक तनातनी कोई नई बात नहीं है, लेकिन हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट ने इस दुश्मनी को फिर सुर्खियों में ला दिया है। डोनाल्ड ट्रंप की सत्ता में वापसी के बाद वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की कुर्सी पहले से ज्यादा डगमगाने लगी है। अमेरिका लंबे समय से मादुरो को सत्ता से हटाने की कोशिशें करता रहा है और अब एक हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी एजेंट एडविन लोपेज, जो डोमिनिकन रिपब्लिक स्थित अमेरिकी दूतावास में तैनात था उसने अप्रैल 2024 में एक चौंकाने वाला प्लान बनाया। उसे पता चला कि मादुरो के दो निजी जेट वहीं रिपेयर हो रहे थे और उनमें अमेरिकी पार्ट्स का इस्तेमाल हुआ था जो वेनेजुएला पर लगे प्रतिबंधों का उल्लंघन था। यहीं से लोपेज के दिमाग में एक खतरनाक विचार आया: अगर वह मादुरो के भरोसेमंद पायलट को अपनी तरफ कर ले, तो मादुरो को अमेरिकी सीमा में उतारकर गिरफ्तार किया जा सकता है।

पायलट से मुलाकात और सौदे की पेशकश

एयरपोर्ट पर पूछताछ के दौरान लोपेज की मुलाकात हुई मादुरो के सबसे भरोसेमंद पायलट, जनरल बिटनर विल्गास, से। शुरुआती बातचीत सामान्य रही, लेकिन जल्द ही लोपेज ने अपना असली प्रस्ताव रख दिया कि अगर तुम मादुरो का विमान अमेरिका में उतार दो, तो तुम्हें करोड़ों डॉलर मिलेंगे और तुम देश के हीरो बन जाओगे। विल्गास ने तुरंत कुछ नहीं कहा, बस अपना नंबर दे गया। जल्द ही दोनों के बीच एन्क्रिप्टेड चैट्स का सिलसिला शुरू हुआ, जो महीनों तक चला।

इसी दौरान अमेरिका ने मादुरो के दो विमान जब्त कर लिए। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुद इसकी पुष्टि की। वेनेजुएला ने इस कार्रवाई को खुली चोरी करार दिया और अमेरिका पर अंतरराष्ट्रीय कानून तोड़ने का आरोप लगाया।

मिशन की नाकामी और मादुरो का पलटवार

हालांकि लोपेज अब रिटायर हो चुका था, लेकिन उसने मिशन छोड़ने से इनकार किया। उसने दोबारा विल्गास से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन इस बार जवाब सख्त था उसने कहा कि हम वेनेजुएला वाले गद्दार नहीं होते। इसके बाद अमेरिकी एजेंटों ने सोशल मीडिया पर विल्गास की तस्वीरें लीक कीं ताकि ऐसा लगे कि उसने धोखा दिया है। अफवाहें फैलीं कि मादुरो ने अपने ही पायलट को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन कुछ दिनों बाद जब विल्गास वेनेजुएला के टीवी पर मादुरो के साथ दिखाई दिया, तो सब साफ हो गया अमेरिका का गुप्त मिशन पूरी तरह नाकाम हो चुका था।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें