ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

अफवाहों पर लगाम! तेहरान में खुमैनी के मकबरे पर दिखे अली खामेनेई, ईरान में 'इस्लामिक क्रांति' के जश्न का ऐलान

US Iran War Threat: ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध की आहट और अपने देश छोड़ने की अफवाहों के बीच सुप्रीम लीडर अली खामेनेई तेहरान में सार्वजनिक रूप से दुनिया के सामने आए।

अमन उपाध्याय

Donald Trump Iran Attack News In Hindi:  ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य तनाव और संभावित युद्ध के अंदेशे के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई शनिवार को तेहरान में सार्वजनिक रूप से सामने आए। खामेनेई ने अपने गुरु और पूर्व सुप्रीम लीडर रुहोल्लाह खुमैनी के मकबरे पर जाकर फातिहा पढ़ी।

उनकी यह उपस्थिति इसलिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि हाल के दिनों में उनके देश छोड़कर भाग जाने की अफवाहें सोशल मीडिया पर उड़ रही थीं जिन्हें उन्होंने इस सार्वजनिक कार्यक्रम के जरिए विराम दे दिया है।

इस्लामिक क्रांति की 47वीं वर्षगांठ का जश्न

अयातुल्लाह खामेनेई ने इस मौके पर 1979 की इस्लामिक क्रांति की 47वीं वर्षगांठ के आधिकारिक जश्न की शुरुआत का ऐलान किया। उनके आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की गई, जिसमें उन्हें इमाम खुमैनी के पवित्र मकबरे पर दुआ करते देखा जा सकता है। यह जश्न ऐसे समय में मनाया जा रहा है जब ईरान अपने इतिहास के सबसे कठिन दौर से गुजर रहा है।

अमेरिका की चौतरफा घेराबंदी

ईरान के आसपास अमेरिकी सैन्य हलचल चरम पर है। अमेरिकी सेना ने ईरान के पास अपने ठिकानों पर F-35 जेट, एयरक्राफ्ट कैरियर और दर्जनों C-17 व C-5 मिलिट्री विमानों के जरिए हथियारों का जखीरा उतारना शुरू कर दिया है।

ट्रंप के धमकी भरे बयान

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हाल के दिनों में लगातार आक्रामक और चेतावनी भरे बयान दे रहे हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ती जा रही है। उनके बयानों के कारण यह आशंका और भी गहराती जा रही है कि अमेरिका किसी भी समय ईरान के खिलाफ बड़ा और निर्णायक सैन्य कदम उठा सकता है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि रविवार को तेहरान पर संभावित हमले की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

घरेलू अशांति और मानवाधिकार संकट

सैन्य खतरे के साथ-साथ खामेनेई शासन घरेलू मोर्चे पर भी घिरा हुआ है। ईरान में बीते एक महीने से महंगाई और करेंसी में गिरावट के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। मानवाधिकार संगठन के अनुसार, इन प्रदर्शनों में अब तक 4,519 लोग मारे जा चुके हैं, जिनमें 4,251 प्रदर्शनकारी शामिल हैं।

हालांकि, सरकारी शहीद फाउंडेशन ने यह आंकड़ा 2,427 बताया है। ट्रंप प्रशासन द्वारा प्रदर्शनकारियों को खुला समर्थन मिलने से शासन और जनता के बीच तनाव और अधिक बढ़ गया है।

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी

Ravneet Bittu Detained: लुधियाना में रवनीत बिट्टू हिरासत में, CM भगवंत मान के काफिले के सामने दिखाए टमाटर-अंडे

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट