इजरायली रक्षा मंत्री ने मोजतबा खामेनेई को धमकी दी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

उधर खामेनेई के जनाजे की तैयारी... इधर इजरायल ने मोजतबा को दे डाली धमकी, रक्षा मंत्री बोले- वैसा ही करेंगे हाल

Khamenei Funeral: तेहरान में अयातुल्लाह अली खामेनेई के जनाजे के बीच इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज के विवादास्पद बयान और चेतावनी से ईरान और इजरायल के बीच तनाव फिर चरम पर पहुंच गया है।

अक्षय साहू

Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान में इस समय पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की रश्में निभाई जा रही हैं। सोमवार को ईरान की राजधानी तेहरान में खामेनेई का जनाजा निकाला गया, ताकि लोग अपने चहेते नेता को श्रद्धांजलि दे सके। इसी बची इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने एक विवाद बयान दिया है। जिससे दोनों देशों में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है।

इजरायली रक्षा मंत्री ने ईरानी नेताओं को चेतावनी दी है कि अगर उनके देश को कोई भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई, तो उसे नहीं छोड़ा जाएगा। इजरायली मीडिया के मुताबिक,  इजरायल काट्ज की इशारा ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और बाकी के शीर्ष नेतृत्व की ओर था।

इजरायल को मिटाने की योजना बना रहे थे खामेनेई

काट्ज ने मीडिया से बात करते हुए दावा किया कि, अली खामेनेई  इजरायल को मिटाने की योजना पर काम कर रहे थे, इसी वजह से इजरायल ने उन्हें निशाना बनाया। इजरायली रक्षा मंत्री ने कहा कि हम देश की रक्षा और हर खतरे से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहते है। काट्स ने इससे पहले मोजतबा खामेनेई को इजरायल के निशाने पर होने की बात कही थी। उनके इस बयान पर ईरान ने कड़ी आपत्ति जताई थी।

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची काट्स के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि अगर सुप्रीम लीडर पर किसी भी प्रकार का कोई हमला होता है, तो ईरान इजरायल को किसी भी स्थिति में नहीं छोड़ेगा।

कड़े इंजताम के बीच अंतिम संस्कार

ईरान सरकार कड़े इंतजाम के बीच पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई का अंतिम संस्कार कर रही है। इस दैरान पूरे तेहरान को किले में तब्दील कर दिया गया है। ईरानी सरकार के मुताबिक जब खामेनेई का जनाजा निकाला गया, तब सड़कों पर लाखों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि सरकार ने इस स्थिति से निपटने और किसी प्रकार के हादसे को टालने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं।

मिडिल ईस्ट में कम नहीं हो रहा तनाव

ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध अब खत्म हो चुका है, लेकिन इसके बाद भी मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। एक ओर जहां ईरान में अली खामेनेई का अंतिम संस्कार हो रहा है, वहीं इजरायल लगातार दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह को निशाना बनाने के नाम पर मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहा है। जिसमें अब तक सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है।

INDIA Bloc Protest Live: इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ राजघाट पहुंचा राहुल का काफिला, BJP ने बताया अराजकता

Explainer: कार्डियक अरेस्ट से नाना पाटेकर का निधन, लोगों को कैसे शिकार बना रही यह बीमारी? हर साल 7 लाख मौतें

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग की स्वतंत्रता को लेकर जताई चिंता, खुला पत्र जारी कर विपक्ष की भूमिका पर उठाए सवाल

मुंबई पुलिस के स्केच आर्टिस्ट भी थे नाना पाटेकर; संदिग्धों के हूबहू चित्र बनाकर कई इन्वेस्टिगेशन में की मदद

आंदोलन से पहले CJP की बढ़ीं मुश्किलें! संसद मार्च को लेकर पुलिस ने शुरू की जांच, पड़ सकता आदोंलन पर असर?