एयर चाइन के प्लेन में लगी आग (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

उड़ते प्लेन में अचानक लगी आग, डर से यहां-वहां भागने लगे यात्री, सामने आया दिल दहलाने वाला Video

Air China Flight Catches Fire: एयर चाइना की हांग्जो से सियोल जा रही फ्लाइट में लिथियम बैटरी में आग लगने से शंघाई में आपात लैंडिंग करनी पड़ी, हालांकि सभी यात्री सुरक्षित रहे।

अक्षय साहू

चीन के हांग्जो से दक्षिण कोरिया के सियोल जा रही एयर चाइना की फ्लाइट को शनिवार को शंघाई में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी, जब प्लेन के ओवरहेड कम्पार्टमेंट में रखे एक यात्री के बैग में लिथियम बैटरी में आग लग गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यात्री और केबिन क्रू मिलकर आग बुझाने की कोशिश करते दिख रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट CA139 सुबह 9:47 बजे हांग्जो से रवाना हुई थी और दोपहर 12:20 बजे सियोल के इंचियोन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचनी थी। लेकिन उड़ान के दौरान ओवरहेड कम्पार्टमेंट में रखे कैरी-ऑन बैग की लिथियम बैटरी अचानक जल उठी। इस वजह से फ्लाइट को शंघाई पुडोंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

सभी यात्री सुरक्षित: एयर चाइना

एयर चाइना ने बयान जारी कर बताया कि क्रू ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ। वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में केबिन क्रू और यात्रियों को आग बुझाते देखा जा सकता है। वीडियो में एक यात्री को कोरियाई भाषा में जल्दी करो कहते सुना गया। कुछ यात्रियों ने बताया कि आग लगने से पहले तेज धमाका भी हुआ था, जिससे सवारियों में दहशत फैल गई।

पहले भी हो चुके हैं हादसे

यह घटना फ्लाइट्स में लिथियम बैटरियों की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं को फिर से उजागर करती है। पिछले कुछ सालों में एशिया में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं। इसी साल मई में, चाइना सदर्न एयरलाइंस की फ्लाइट को हांग्जो से टेक-ऑफ के 15 मिनट बाद वापस लौटना पड़ा था, जब एक यात्री के कैमरे की बैटरी और पावर बैंक से धुआं निकलने लगा था। इसी प्रकार जनवरी में, एयर बुसान की एक फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने से सात लोग मामूली रूप से घायल हुए थे।

एयर चाइना ने बताया कि क्रू की त्वरित कार्रवाई से सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो पाई। इस घटना के बाद फ्लाइट को पुनः निर्धारित किया गया और यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानों से गंतव्य तक पहुंचाया गया। चीन के विमानन प्राधिकरणों ने हाल के वर्षों में लिथियम बैटरियों और पावर बैंक से जुड़ी सुरक्षा नियमों को कड़ा किया है ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके।

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की

DUSU चुनाव के बाद CJP का विपक्ष पर हमला, बोले- बंटे विपक्ष का फायदा उठा रही है ABVP

'सेमीकॉन 2026' में 10 अरब डॉलर के निवेश का अनुमान, कंपनियों में दिख रहा उत्साह; उभरते प्लेयर आ रहे सामने

पहली बार PDA रथ से निकलेंगे अखिलेश यादव, 24 सितंबर को रायबरेली में MLA राहुल लोधी के घर लेंगे चाय की चुस्की