-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Trump To Meet Xi Jinping On China Tariffs After Calling Talks Useless
चीन के सामने ट्रंप की निकल गई हवा, टैरिफ को लेकर जिनपिंग से करेंगे मुलाकात, कहा- मिलना जरूरी…
- Written By: अक्षय साहू
Trump-Xi jinping Meeting: डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर 100% टैरिफ लगाने के बाद कहा कि शी जिनपिंग से मिलना बेकार है, दोनों नेता की मुलाकात साउथ कोरिया में APEC शिखर सम्मेलन में तय है।

डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग (सोर्स- सोशल मीडिया)
US-China Tariff War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने बेबाक बयान और दावों के लिए जाने जाते हैं। हालांकि कई बार इसके चलते मुंह की खानी भी पड़ी है। ताजा मामला चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से जुड़ा है। जिनके बारे में ट्रंप ने हाल ही में 100 प्रतिशत टैरिफ विवाद को लेकर कहा था कि अब उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं है, लेकिन अब वो खुद चीनी राष्ट्रपति से मिलने की तैयारी कर रहे हैं।
ट्रंप ने पिछले हफ्ते सभी चीनी सामानों पर 100% टैक्स लगाने का ऐलान किया था, लेकिन अब उन्होंने माना कि ये फैसला लंबे समय तक सही नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि उन्हें ये कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा। ट्रंप ने कहा, मुझे लगता है कि चीन के साथ चीजें ठीक हो जाएंगी और हम दो हफ्ते में मिलने वाले हैं।
अमेरिका-चीन के रिश्तों में तनाव
यह बात तब आई है जब अमेरिका और चीन के बीच बातचीत थोड़ी उथल-पुथल भरी रही है। ट्रंप ने चीन पर आरोप लगाया था कि वह जरूरी मिनरल्स जैसे इलेक्ट्रिक गाड़ियों और डिफेंस सिस्टम के लिए इस्तेमाल होने वाले रियर अर्थ मटीरियल्स पर एक्सपोर्ट कंट्रोल लगाकर दुनिया को रोकना चाहता है। उन्होंने कहा था कि इसलिए एशिया-पैसिफिक इकोनॉमिक समिट में शी से मिलने का कोई मतलब नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
जापान में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, ट्रेन पटरी से उतरी, एयरपोर्ट बंद… अब तक 13 लोगों की मौत
Europe Wildfire: स्पेन और फ्रांस के जंगलों में लगी भीषण आग, 15 की मौत और 3 लाख लोग हुए बेघर
Zelensky US Visit: जेलेंस्की ने अमेरिका से मांगे एंटी बैलिस्टिक मिसाइल, रूस के खिलाफ बड़ी तैयारी
क्या अब मिलकर लड़ेंगे इजरायल और यूक्रेन? वॉशिंगटन में जेलेंस्की-नेतन्याहू की मुलाकात ने दुनिया में मचाई खलबली
चीन ने ट्रंप के टैक्स फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और कहा कि अमेरिका ने मनमाने तरीके से दोहरे मापदंड अपनाए हैं। चीन ने चेतावनी दी कि वह इस पर जवाब देगा। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका का यह कदम चीन के हितों को नुकसान पहुंचाता है और दोनों देशों के बीच व्यापार बातचीत को खराब करता है। मंत्रालय ने कहा, “चीन लड़ना नहीं चाहता, लेकिन लड़ने से भी डरता नहीं है।”
यह भी पढ़ें: चीन होने वाला था तख्तापलट! जिनपिंग ने अपने ही करीबी को भेजा जेल, लिस्ट में कई और बड़े नाम
100% टैक्स टिकाऊ नहीं: ट्रंप
वहीं, ट्रंप ने हाल ही में चीन के साथ टैरिफ विवाद को लेकर कहा कि, 100% टैक्स टिकाऊ नहीं हैं। जो यह दिखाता है कि दोनों देशों के बीच तनाव कम करने की कोशिश हो रही है। अगर शी जिनपिंग और ट्रंप की मुलाकात होती है, तो यह बातचीत शुरू करने का अच्छा मौका होगा, खासकर जब व्यापार संबंध काफी तनाव में हैं।
Trump to meet xi jinping on china tariffs after calling talks useless
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
International Tiger Day: भारतीय बाघों के DNA में बदलाव ने बढ़ाई चिंता, इनब्रीडिंग पर वैज्ञानिकों की चेतावनी
Jul 29, 2026 | 12:40 PMनड्डा vs खरगे: संसद में खरगे के बयान पर जेपी नड्डा का पलटवार, कहा- मुझे क्लासरूम से गिरफ्तार किया, भारी बवाल
Jul 29, 2026 | 12:38 PMThe Alliance: सीमा सजदेह ने एक्स हसबैंड सोहेल खान को किया सपोर्ट, रिश्ते ने जीता दिल
Jul 29, 2026 | 12:34 PMCWG 2026 Day 7: मुरली श्रीशंकर से गोल्ड की उम्मीद, आज भारत के लिए दांव पर 9 मेडल इवेंट्स
Jul 29, 2026 | 12:32 PMएडमिशन नहीं मिला तो छात्र ने हैक कर दी IIT कानपुर की वेबसाइट, लेकिन FIR की जगह मिला इंटर्नशिप का मौका
Jul 29, 2026 | 12:32 PMजनता के पैसों की बर्बादी! 6 महीने पहले खरीदी स्कॉर्पियो नापसंद, अब BMC पदाधिकारियों को चाहिए ‘इनोवा क्रिस्टा’
Jul 29, 2026 | 12:32 PMमौसम की मार से कांपा उत्तराखंड! रुक गई चारधाम यात्रा; इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
Jul 29, 2026 | 12:30 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














