पाकिस्तानी टैंक में सवार तालिबानी लड़ाके (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

अफगानिस्तान की सड़कों पर दौड़े पाकिस्तानी टैंक...तालिबान ने कर दिया बड़ा ऐलान, अब होगा महासंग्राम

Pakistan-Taliban Tensions: अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच वायरल वीडियो में तालिबान द्वारा पाकिस्तानी टैंक कब्जे का दावा सामने आया है, लेकिन इसकी प्रामाणिकता पर अब सवाल उठ रहे हैं।

अक्षय साहू

Afghan-Pak Conflict: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर हुई हिंसक झड़पों के बाद स्थिती तनावपूर्ण बनी हुई है। दोनों देश एक-दूसरे को विजेता बता रहे हैं, इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है,  जिसमें पाकिस्तानी टैंक दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि वीडियो अफगानिस्तान का है और ये वो टैंक है जिसपर तालिबान लड़ाकों ने कब्जा किया है।

वीडियो में तालिबान लड़ाके कथित तौर पर पाकिस्तानी टैंकों पर कब्जा करते नजर आ रहे हैं। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने दावा किया कि उनके लड़ाकों ने पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलाबारी का जवाब दिया और कई पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया। उन्होंने यह भी कहा कि तालिबान ने पाकिस्तानी टैंक और हथियार जब्त किए हैं।

AI वीडियो होने का दावा

हालांकि, इन वीडियो की सच्चाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ये वीडियो AI से बनाए गए हैं। दूसरी ओर, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने तालिबान के दावे को झूठा बताते हुए कहा कि जिन टैंकों को तालिबान हमारे बता रहा है, वैसे टैंक तो हमारी सेना के पास हैं ही नहीं। शायद उन्होंने कबाड़ से खरीद लिए हों।

बता दें कि इस झड़प की शुरुआत तब हुई, जब अफगानिस्तान की तरफ से पाकिस्तान की सीमा चौकियों पर हमले हुए। इसके जवाब में पाकिस्तान ने हवाई हमले किए, जिससे हालात और बिगड़ गए। स्पिन बोल्डक इलाका, जो अफगानिस्तान के दक्षिण-पूर्व में है, पहले से ही दोनों देशों के बीच विवाद का कारण रहा है।

इस लड़ाई में दर्जनों सैनिक और आम लोग मारे गए। अफगानिस्तान का दावा है कि उसने 58 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया, जबकि पाकिस्तान का कहना है कि सिर्फ 23 सैनिक मारे गए हैं। पाकिस्तान ने यह भी कहा कि उसने अफगानिस्तान की 19 सीमा चौकियों पर कब्जा कर लिया है।

48 घंटे के युद्धविराम पर सहमति

लगातार तनाव के बाद दोनों देशों ने 48 घंटे के युद्धविराम पर सहमति जताई है। पाकिस्तान ने कहा कि यह शांति के लिए बातचीत का मौका है, जबकि अफगानिस्तान ने भी युद्धविराम स्वीकार किया लेकिन आरोप लगाया कि पाकिस्तान ने पहले हमला किया था।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज