हुमायूं कबीर, फोटो- नवभारत डिजाइन 
पश्चिम बंगाल

मुर्शिदाबाद में 'बाबरी' जैसी मस्जिद आज से बननी शुरू, 1200 मौलवी और हजारों जुटेंगे, होगी कुरान की तिलावत

Babri Masjid Murshidabad: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में पूर्व टीएमसी नेता हुमायूं कबीर ने बाबरी मस्जिद जैसी संरचना का निर्माण शुरू करने का ऐलान किया है, ये मस्जिद आज के बननी चालू हो जाएगी।

प्रतीक पाण्डेय

Humayun Kabir Mosque: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में 'बाबरी जैसी मस्जिद' के निर्माण की घोषणा ने देश की राजनीति में नया उबाल ला दिया है। जनता उन्नयन पार्टी (JUP) के प्रमुख और पूर्व टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने बुधवार से इस विवादित प्रोजेक्ट के औपचारिक निर्माण की शुरुआत करने की बात कही है जिसे लेकर बंगाल से लेकर उत्तर प्रदेश तक जुबानी जंग तेज हो गई है।

हुमायूं कबीर के दावे के अनुसार, मस्जिद निर्माण का कार्य बुधवार दोपहर 12 बजे औपचारिक रूप से शुरू किया गया।, निर्माण कार्य शुरू होने से पहले सुबह 10 बजे से करीब 1000 से 1200 मौलाना, मुफ्ती और धर्मगुरुओं ने पवित्र कुरान की तिलावत (धार्मिक पाठ) करेंगे। इस मस्जिद का निर्माण बेलडांगा में नेशनल हाईवे-12 के किनारे एक प्राइम लोकेशन पर किया जाएगा। कबीर का लक्ष्य है कि करीब 300 करोड़ रुपये की लागत वाले इस प्रोजेक्ट को अगले दो साल में पूरा कर लिया जाए, हालांकि अब तक केवल 6 करोड़ रुपये का चंदा जुटने की बात सामने आई है।

योगी आदित्यनाथ बोले: कयामत तक पूरा नहीं होगा सपना

मुर्शिदाबाद में मस्जिद निर्माण की खबरों के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अपनाया है। बाराबंकी में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि जो लोग बाबरी मस्जिद के पुनर्निर्माण का सपना देख रहे हैं, उनका यह सपना कयामत तक भी पूरा नहीं होगा। सीएम योगी ने सख्त लहजे में कहा कि भारत में कानून का उल्लंघन करने वालों को जन्नत नहीं बल्कि जहन्नुम का रास्ता मिलेगा और रामद्रोहियों के लिए देश में कोई जगह नहीं है।, उन्होंने इसे अवसरवादी राजनीति करार दिया।

हुमायूं कबीर बोले- सरकारी नहीं, निजी जमीन है

योगी आदित्यनाथ के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए हुमायूं कबीर ने कहा कि यह निर्माण किसी सरकारी जमीन पर नहीं, बल्कि निजी जमीन पर हो रहा है, इसलिए किसी को विरोध नहीं करना चाहिए, उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम योगी केवल 'हिंदू वोटों' के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं। कबीर ने यह भी दावा किया कि उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश रची जा रही है और पुलिस का इस्तेमाल कर उन्हें रोकने की कोशिश की जा रही है। विरोध के जवाब में उन्होंने 12 फरवरी से नदिया जिले के पलासी से इटाहार तक 235 किलोमीटर लंबा कार मार्च निकालने का भी ऐलान किया है।

रिश्तेदारों पर होने लगी कार्रवाई

इस विवाद के बीच हुमायूं कबीर के परिवार पर कानूनी शिकंजा भी कसता दिख रहा है। बंगाल पुलिस ने कबीर की बेटी के ससुर शरीफुल इस्लाम की करीब 10 से 18 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है, जिन पर ड्रग्स तस्करी के आरोप हैं। कबीर ने इन आरोपों को निराधार बताया है। वहीं, मुर्शिदाबाद में तनाव की आशंका को देखते हुए बंगाल पुलिस हाई अलर्ट पर है। हिंदुत्व संगठनों ने इस निर्माण का विरोध करने और मार्च निकालने का ऐलान किया है, जिसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें